Sehore News: सीहोर के जुनूनी आशिक ने आधी रात प्रेमिका के घर में घुसकर गोली मारी, फिर मां का भी उड़ाया भेजा

Sehore News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में रविवार की रात खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेमी युवक ने एकतरफा प्यार में प्रेमिका के घर में घुसकर फायर किया है। बीच बचाव करने आई लड़की की मां पर भी गोलियां चलाईं है। इस गोलीबारी में युवती की मौत हो गई है।

इस खौफनाक वारदात में प्रेमिका की मां की हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात के चलते इलाके में सनसनी फैली हुई है। घटना भेरूंदा थाना क्षेत्र के नारायण सिटी की बताई जा रही है।

Mother and daughter shot due to one sided love

जानकारी मुताबिक प्रेमी ने प्रेम प्रसंग के चलते वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के जानकारी अनुसार, आरोपी लड़की से एकतरफा प्यार करता था। वह काफी दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था। लड़की के घरवालों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। रविवार को आरोपी युवक अचानक घर में आ धमका और लड़की पर गोली चलने लगा था।

जब युवती की मां बेटी को बचाने के लिए आई तो उसने उस पर भी गोली चला दी। गोलीबारी के बाद गंभीर रूप से घायल मां को भर्ती कराया गया है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक घटनास्थल से फरार हो गया है। गोली की आवाज सुनने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बारे में एडीओपी दीपक कुमार ने जानकारी दी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+