मांग में सिंदूर भरने के बाद अचानक शादी टूटी तो दुल्हन की बहन को भगा ले गया दूल्हा

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर एक दूल्हा दुल्हन की बहन को भगा ले गया। दूल्हे ने यह कदम एनवक्त पर शादी टूटने की वजह से उठाया। पुलिस ने किडनैप की गई दुल्हन की बहन को तो ढूंढ लिया है मगर अभी दूल्हा लापता है।

Dulhans sister Kidnape by Dulha in Morena Madhya Pradesh

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुरैना जिले के गांव पद्दापुरा में एक दलित परिवार की नाबालिग लड़की शादी की जा रही थी। पुलिस और महिला बाल विकास अधिकारियों को बाल विवाह की सूचना मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बाल विवाह रुकवा दिया। हालांकि टीम जब मौके पर पहुंची तब दूल्हा दुल्हन की मांग में सिंदूर भर चुका है। यानी शादी हो चुकी थी।

ऐसे में टीन दूल्हा दुल्हन समेत उनके परिजनों को पुलिस थाना लेकर आई। पुलिस ने बाल विवाह कानून का हवाला देकर इस विवाह को अमान्य कर दिया। पुलिस की समझाइश के दौरान मौका पाकर दूल्हा मौका पाकर थाने से बाहर निकला और दुल्हन की बहन को भगाकर ले गया। इस पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। लड़की को ढूंढ़ लिया गया जबकि दूल्हा अभी भी फरार चल रहा है। वहीं, पुलिस ने यह रिश्ता करवाने वाली दूल्हे की मौसी को गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+