कटनी में जल भराव होने के कारण बच्चों से भरी स्कूल बस पानी में फांसी, सभी का किया गया रेस्क्यू
MP News: मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर जारी है वहीं कई जिलों में अभी भी तेज बारिश को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं। गुरुवार को ही तेज बारिश के कारण कटनी जिले में कई जगहों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई।
कटनी में एक स्कूल बस एक पल के नीचे भर पानी के बीच जाकर फंस गई। बस में स्कूली बच्चे सवार थे सूचना मिलते ही मौके पर ट्रैफिक पुलिस के जवान पहुंचे और बस में सवार बच्चे और टीचर को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मौसम विभाग के अनुसार खजुराहो मंडल नौगांव सतना सिवनी में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। इन जिलों में अब तक पौने इंच के करीब पानी गिर चुका है। छिंदवाड़ा जबलपुर रीवा सागर उमरिया बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई है मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी बैतूल और गुना में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।
भोपाल में सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के कारण सिस्टम एक्टिव है। इन सिस्टम्स के कारण प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। आगामी 4-5 दिनों तक बरसात का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications