दुबई में धीरेंद्र शास्त्री का रॉकिंग अवतार, रोल्स रॉयस की सवारी और डेजर्ट सफारी देख हैरान हुए शेख
Dubai Sheikh surprised to see Dheerendra Shastri rocking avatar Rolls Royce Desert Safari Bageshwar
Bageshwar Sarkar In Dubai: मध्य प्रदेश में छतरपुर के बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। उनकी कथा सुनने लाखों लोगों की भीड़ हमेशा पहुंची है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों दुबाई में कथा सुना रहे हैं।
कथा से फ्री होने के बाद बाबा दुबई घूम रहे हैं। दुबई घूमने के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का रॉकिंग अवतार देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर धाम सरकार के ऑफिशियल पेज पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की गई है।

दुबई में बाबा के आवभगत में कुछ शेख भी दिख रहे हैं। दुबई में अलग-अलग जगहों पर बाबा जा रहे हैं। इस दौरान उनका अलग लुक दिख रहा हैं।
दुबुई में बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री रॉल्स रॉयस की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस कार की कीमत करोड़ों में होती है। बाबा के लिए उनके चाहने वाले लोग अलग-अलग कलर के रॉल्स रॉयस लेकर स्वागत करने आ रहे हैं।
इसके साथ ही अपने सेवकों के साथ बागेश्वर सरकार डेजर्ट सफारी करने भी गए हैं। डेजर्ट सफारी की फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। डेजर्ट सफारी के दौरान बाबा रॉक्स थे, उन्हें देखकर शेख भी हैरान थे। डेजर्ट सफारी का बाबा ने जमक लुत्फ उठाया है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की इन फोटो को देखकर उनके भक्त हैरान हैं।
दुबई पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वहां की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा का दीदार किया है। बुर्ज खलीफा के टॉप पर जाकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो रिकॉर्ड किया है। इसमें उन्होंने दुबई का टॉप एंगल व्यू दिखाया है। इसका वीडियो बागेश्वर सरकार ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है।
दुबई में बाबा की कथा सुनने के लिए भी भीड़ खूब उमड़ी रही है। 26 मई तक बागेश्वर सरकार दुबई में कथा सुनाएंगे। साथ ही 24 और 25 मई को दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लोगों से मुलाकात भी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications