डीएसपी पत्नी ने इंजीनियर पति के खिलाफ दर्ज करवाई FIR, घर में घुसकर की मारपीट

भोपाल, 9 मार्च। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला डीएसपी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप इंजीनियर पति पर लगे हैं। उसके खिलाफ डीएसपी पत्नी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

DSP Neha

बता दें कि पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीएसपी नेहा पच्चीसिया की शादी साल 2019 में इंजीनियर कुणाल जोशी से हुई थी। शादी के बाद शुरुआत में तो सब ठीक था, मगर फिर रिश्तों में खटास आने लगी और वह अपने पति से अलग चार इमली इलाके में रहने लगी।

उसने दो दिन पहले हबीबगंज थाना पुलिस को बताया कि उनके पति उनके घर पर आए और जबरिया घर के अंदर घुस गए। इस बात को लेकर उनका पति से झगड़ा भी हुआ।

इस बीच पति ने उन्हें धक्का दे दिया। इससे उनका सिर दीवार पर टकरा गया। पुलिस ने नेहा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर उनके पति ने पुलिस को बताया कि वह अपने बच्चों से मिलने वहां पर पहुंचे थे।

DSP Neha

फरवरी 2021 में नेहा का गुना से ट्रांसफर हो गया था। इसके बाद उनके नाम से फेसबुक पर एक पोस्ट की गई थी, जिसमें लिखा था कि 'IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट।' यानी IG हमारे दोषी हैं।'

पोस्ट सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया था। बाद में यह पोस्ट डिलीट कर दी गई थी। तब नेहा ने सफाई में कहा था कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। उस वक्त अविनाश शर्मा ग्वालियर रेंज के IG थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+