MP के डॉगी 'लूडो भाई', चाहने वालों ने पोस्टर लगाकर दी बधाई, सोशल मीडिया पर हस्ती ये छाई
मध्य प्रदेश के देवास में एक ऐसा पोस्टर चर्चाओं में है, जिस पर एक श्वान का फोटो लगा है। इतना ही नहीं इस पोस्टर में डॉगी को जन्मदिन की बधाई दी गई है। आमतौर पर नेताओं और विशिष्ट लोगों के जन्मदिन पर लगने वाले पोस्टर अब डॉगी के जन्मदिन पर लगने लगे हैं।
यही कारण है कि, देवास में यह पोस्टर बेहद चर्चाओं का विषय है। देवास के भोपाल चौराहे पर लगा यह पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पोस्टर पर लगे 'लूडो भाई' का जन्मदिन युवाओं ने उत्साह के साथ मनाया है।

दरअसल, एक डॉगी का नाम लूडो भाई रखा गया है, जहां इस लूडो भाई के चाहने वालों ने देवास के भोपाल चौराहे पर एक पोस्टर लगाते हुए लूडो भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। इस पोस्ट के नीचे एक खास संदेश भी लिखा गया है, जिसमें देसी डॉगी से प्रेम करने की बात कही गई है। वहीं अब इस पोस्ट के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इस पोस्ट की जगह-जगह चर्चा हो रही है। इस पोस्ट में लूडो भाई के तीन दोस्तों की फोटो भी लगाई गई है, जो डॉगी है। वहीं अब लोग बीच सड़क पर गाड़ी रोककर इस पोस्टर को देख रहे हैं।
वहीं अब यह पोस्टर पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ डॉगी लूडो भाई का जन्मदिन मनाते ही नजर आ रहे हैं। इस दौरान यह लूडो भाई को कार की बोनट पर बैठकर घूम रहे हैं, और केक काटकर लूडो भाई के जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लूडो भाई के जन्मदिन की हर जगह चर्चा हो रही है।
जानकारी के मुताबिक, देवास शहर में पहली बार किसी डॉगी का बर्थडे इतने उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां इस बर्थडे पर लोग हैरान है। वहीं अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद जहां कुछ लोग इसे वीडियो और रील बनाने के लिए मजाक बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग इसे पशु प्रेम कहते नजर आ रहे हैं।
वहीं कुछ बुद्धिजीवी से उसे व्यंग्य के तौर पर ले रहे हैं, जो सामान्य तौर पर पोस्टर लगाकर नेताओं का और अपने क्षेत्र का जन्मदिन बनाते हैं। बहरहाल, इस वीडियो के पीछे की सच्चाई क्या है, यह फिलहाल किसी को नहीं पता, लेकिन लूडो भाई का जन्मदिन उत्साह के साथ मना है। यह पूरे प्रदेश में चर्चा है।
ये भी पढ़े- MP News: इंदौर-हैदराबाद मार्ग पर बंद रहेगा यातायात, क्या है कारण, जानिए












Click it and Unblock the Notifications