Indore में दिवाली की शॉपिंग करने निकले मंत्री तुलसी सिलावट, दिव्यांग बच्चों से खरीदे दिये

मध्यप्रदेश के इंदौर में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट विजय नगर क्षेत्र स्थित महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ पहुंचे। यहां उन्होंने दिव्यांग बालिकाओं द्वारा दीपावली पर्व के लिए निर्मित दीये एवं साजसज्जा की सामग्री खरीदी।

उल्लेखनीय है कि, इन बालिकाओं को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए उक्त सामग्री बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। इन बालिकाओं ने दीपावली पर्व के लिए उक्त सामग्री बनाई और इन्हें बेचने के लिए अनेक जगह स्टॉल भी लगाये। उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को सराहा गया और बड़ी संख्या में बिक्री भी हुई।

Indore

खरीदारी करने पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट

बताया गया कि, उक्त उत्पादों के क्रय से इन्हें 25 हजार रुपये से अधिक की आमदनी हुई है। जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दीये और साजसज्जा की सामग्री बनाने वाली महेश दृष्टिहीन कल्याण संघ की दिव्यांग बालिकाओं से संवाद भी किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर दृष्टिहीन बालिकाओं ने स्वागत गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सिद्धार्थ जैन तथा सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक सुचित्रा तिर्की बेक भी मौजूद थी।

उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं में कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के मंत्र को अपनाए। राम राज्य के सपने को साकार करें और स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दें।

मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दिपावली से पहले राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में भारी भीड़ नजर आ रही है, जहां लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। इधर, अब जन प्रतिनिधियों ने भी दीपावली पर्व को लेकर खरीददारी शुरू कर दी है, जहां जनप्रतिनिधि अलग-अलग स्थान पर लगने वाले बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं अब का पर्व की प्रदेश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

ये भी पढ़े- Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, आखिर कब मनेगा दिवाली का त्योहार, ज्योतिषाचार्य ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+