'तूने मुझे धोखा दिया...', गर्लफ्रेंड के मना करते ही बॉयफ्रेंड ने कर दिया हाल-बेहाल
मध्य प्रदेश के नीमच से चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाराज बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड पर सात बार चाकू से वार किया है। बॉयफ्रेंड के वार से गर्लफ्रेंड गंभीर घायल हो गई, जहां गर्लफ्रेंड को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। उधर, पुलिस अब बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।
गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के बीच लंबे वक्त से रिलेशन था, जहां दोनों के बीच विवाद होने पर वह किसी पार्क के पास मिले थे। इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोंक-झोंक हुई, जिसके बाद लड़के ने चाकू निकालकर लड़की को मार दिया, जहां लड़का लगातार सात बार चाकू से लड़की पर वार करता रहा।

जानकारी के मुताबिक, लड़का किसी पॉलिटिकल पार्टी से जुड़ा है, और जिम्मेदार पद पर है। लड़का और लड़की के बीच लंबे वक्त से रिलेशन था। यही कारण था कि, दोनों एक-दूसरे को पहचानते थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, लड़के और लड़की के बीच किसी बात को लेकर बहस बाजी हुई, जिसके बाद लड़के ने चाकू निकाल कर लड़की को मार दिए। वहीं लड़की को घायल अवस्था में पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां लड़की के बयान लिए जा रहे हैं। उधर, लड़के को भी जल्द पुलिस गिरफ्तार करेगी।
मौके पर मौजूद लोगों की माने तो वह लड़का लगातार लड़की को चाकू मारने के बाद धोखा देने की बात कहता नजर आ रहा था, जहां लड़का कह रहा था, तूने मुझे धोखा दिया है, तेरे जैसी लड़कियां सिर्फ प्यार पैसों के लिए करती है, तेरे कितने बॉयफ्रेंड है मुझे सब पता है। वहीं चाकू मारने के बाद यह बात कहते हुए लड़का मौके से फरार हो गया। वहीं इसके बाद स्थानीय लोगों ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है, जहां लड़की का इलाज फिलहाल जारी है। वहीं इस घटनाक्रम से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लड़का और लड़की के बीच विवाद हो रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: रिक्शेवाले की पत्नी से हुआ प्यार, पाने की चाहत में कर दिया इंजेक्शन कांड, आरोपी गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications