Indore News: रिक्शेवाले की पत्नी से हुआ प्यार, पाने की चाहत में कर दिया इंजेक्शन कांड, आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में कुछ दिनों पहले बदमाशों ने रिक्शा चालक को इंजेक्शन के जैसी नुकीली वस्तु चुभा दी थी, जिसके बाद आरोपियों ने रिक्शा चालक को यह बात बताने के साथ ही उसकी मौत हो जाने की बात कही थी। वहीं नुकीली वस्तु चुभाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद रिक्शा चालक की तबीयत बिगड़ गई थी, जहां लोगों की मदद से रिक्शा चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं अब पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जहां आरोपियों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

इस घटनाक्रम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने छानबीन करते हुए लगभग 400 से ज्यादा CCTV कैमरे खंगाले हैं, जहां CCTV कैमरे खंगालने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंच चुकी है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, दोनों ही आरोपी नशे के आदी हैं, जहां वे नशा करने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम देते हैं। फिलहाल, दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि, आरोपियों से यह वारदात किसने करवाई है।
सूत्रों की माने तो जांच में यह बात भी सामने आई है कि, आरोपियों ने रिक्शा चालक की पत्नी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं वह रिक्शा चालक को किसी अपराध के मामले में फंसा कर जेल भिजवाना चाहते थे, जहां वह उस वारदात में कामयाब नहीं हो पाए तो उन्होंने रिक्शा चालक को इंजेक्शन की तरह नुकीली वास्तु चुभादी, और मौके से फरार हो गए। वहीं अब पुलिस रिक्शा चालक की पत्नी समेत तमाम लोगों से पूछताछ कर रही है, जहां जल्द ही इस मामले का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।
ये भी पढ़े- Indore News: ट्रेन में चढ़ते ही किन्नर बन जाता था लड़का, जांच हुई तो सामने आया चौंकाने वाला कारण












Click it and Unblock the Notifications