दिल्ली कूच का ऐलान, धीरेंद्र शास्त्री की पहली यात्रा समाप्त; अब दूसरी पदयात्रा कहां से करेंगे? जानिए
Dhirendra Shastri Padayatra: विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से हिंदू सनातन पदयात्रा लेकर निकले थे। यह यात्रा ओरछा नगरी में आज 29 नवंबर को समाप्त हो गई है। इसी बीच ओरछा में धीरेंद्र शास्त्री ने दूसरी यात्रा को लेकर बड़ा ऐलान किया है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अब दिल्ली कूच करने का बड़ा ऐलान किया है।उन्होंने कहा है कि साल 2025 में फिर पदयात्रा निकालेंगे। अगली यात्रा वृंदावन से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कहा कि हिन्दू बहन बेटी पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ जब तक हिन्दू समाज एकजुट नहीं हो जाता तब तक हम सड़क पर पदयात्रा निकालते रहेंगे। जब तक हिन्दू समाज जागृत नहीं हो जाता तब तक हम देश के लिए समर्पित रहेंगे।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ओरछा ग्राम राजा दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और पताका फहराकर हनुमान चालीसा के साथ हिंदुओं को एक होने का आह्वान करते हुए हिंदू एकता पदयात्रा को समाप्त किया है। धीरेंद्र शास्त्री ने 9 दिन की इस पदयात्रा में 160 किलोमीटर का सफर तय किया है।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वह लोगों की एक टीम बनाएंगे जो गांव-गांव जाकर जातपात और भेदभाव के खिलाफ प्रचार करेंगी। हम दरबार कम लगाएंगे और कथा कम करेंगे लेकिन हिन्दू समाज को एकजुट करने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
उल्लेखनीय है कि धीरेंद्र शास्त्री ने 21 नवंबर को मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में हिन्दू समाज की एकजुटता के लिए समर्थकों के साथ 160 किलोमीटर की पदयात्रा बागेश्वर धाम से शुरू की थी। 9 दिन की हिंदू सनातन एकता पद यात्रा ओरछा में श्री राम राजा मंदिर पर समाप्त हुई है।












Click it and Unblock the Notifications