अंबानी के इवेंट में धीरेंद्र शास्त्री ने बनाया बजरंगबली जैसा चेहरा, जादू देख हंस पड़े द ग्रेट खली

Bageshwar Baba: अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सादगी ने सबका ध्यान आकर्षित किया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पारंपरिक अटायर में शादी में शामिल होने पहुंचे थे। पीले धोती-कुर्ते में लकड़ी के खड़ाऊ पहने धीरेंद्र शास्त्री ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

हालांकि आशीर्वाद समारोह में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ ऐसा कर दिया कि अब उनका हनुमान जी जैसा रिएक्शन वायरल हो गया है। यहां उनके साथ ग्रेट खली भी चल रहे थे।

Ambani Dhirendra Shastri Bajrangbali mouth

मुकेश अंबानी के इवेंट में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री पंडित के लिबास में नजर आए। पीले कुर्ते और धोती पहने, लाल दुपट्टा ओढ़े, और लकड़ी के खड़ाऊ पहने, उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में झोली लेकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया। उनकी सादगी और प्रभावशाली एंट्री ने सबका ध्यान खींचा और कैमरे की नजर भी उन पर टिक गई।

हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कई प्रमुख हस्तियों ने हिस्सा लिया, जिनमें बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल थे। ऑस्ट्रेलिया से विशेष विमान से शादी समारोह में एंट्री ली। इस समारोह में देश के तमाम बड़े संत-महात्माओं को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान पीएम मोदी भी शादी समारोह में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही बाबा बागेश्वर ने सभी भक्तों को संदेश देते हुए अपने कथा के कार्यक्रम की जानकारी साझा की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि अभी हम ऑस्ट्रेलिया की धरती पर बैठे हैं। आप सभी के आमंत्रण पर हम पर 10-11 दिन की यात्रा पर आएं है। सनातन धर्म का प्रचार कैसे हो, यहां हम आपको जगाने के लिए आएं है। 8 और 9 जुलाई को वह ब्रिस्बेन में थे। यहां हनुमंत कथा और जीवन जीने की कल को लेकर कथा सुनाए थे। पंडित धीरेंद्र शास्त्री 11 और 12 जुलाई को मेलबर्न में थे। तो वहीं 14,15 और 16 को सिडनी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+