Viral Video: महिला ने उपसरपंच को पूरे गांव में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, सामने आई शर्मनाक हरकत
Dhar News: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक महिला ने अपने गांव के उपसरपंच को लाठी से जमकर पीटा है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
बताया जाता है कि मनावर के समीप ग्राम पंचायत अंजदा का है। वीडियो 18 सिंतबर को बनाया गया था। जिसमें महिला ग्राम के उप सरंपच योगेन्द्र पंवार के साथ मारपीट करती नजर आ रही है।

मामले को लेकर शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिव रवीन्द्र देवड़ा ने जानकारी दी कि महिला कोमलबाई पांचाल ने गत माह सीएम हेल्पलाइन पर फलिये में कच्ची सड़क पर मुरम डालने के लिए शिकायत की गई थी। इस पर गांव में सड़क के लिए मुरम डलवा दी गई थी और जिसकी शिकायत नहीं कटे गई थी।
सचिव रवीन्द्र देवड़ा ने बताया कि महिला कोमलबाई ने कहा मेरे घर आकर पेंडिंग सीएम हेल्पलाइन की शिकायत मोबाइल लगाकर कटवा दो, तो जिसको लेकर उप सरपंच और सचिव दोनों महिला के घर गए थे। जहां हमारे साथ अपशब्दों का प्रयोग कर मोटरसाइकिल की चॉबी निकाल कर मारपीट की गई है।
मामले को लेकर महिला कोमलबाई ने कहा है कि उप सरंपच योगेन्द्र पंवार ने मेरे साथ मंगलवार रात में छेड़खानी की गई थी, जिसके बाद अगले दिन घर बुलाकर उप सरपंच से मारपीट की गई है।
महिला के पति लवकुश पांचाल वायरल वीडियो मामले पर बोले की ग्राम के उप सरंपच योगेन्द्र पंवार शराब लेकर मेरे घर पर बैठकर पीने आया था। मैंने कहा मेरा घर क्या शराब पीने की जगह है। पुलिस में आवेदन देने बाद से हमको डरा धमका भी रहे हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने 19 सिंतबर को पुलिस चौकी बाकानेर पर कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।
दोनों पक्षों की जांच जारी है
बाकानेर चौंकी प्रभारी अश्वीन चौहान ने शुक्रवार को बताया कि उप सरपंच से मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। आगे जो भी वैधानिक कार्रवाई होगी की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications