TI को पत्नी ने बंद कमरे में गर्लफ्रेंड के साथ वैलेंटाइन वीक मनाते पकड़ा, लुंगी-बनियान में आए बाहर, VIDEO

धार। इन दिनों दुनियाभर में वैलेंटाइन वीक मनाया जा रहा है। प्रेमी जोड़े एक-दूसरे अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के धार जिले में गंधवानी टीआई नरेश सूर्यवंशी को प्रेमिका के साथ पकड़ा गया है। शादीशुदा थानाधिकारी को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी व बेटे ने पकड़ा है। प्रेमिका के साथ बंद कमरे से टीआई लुंगी व बनियान में बाहर निकले। फिर पत्नी, टीआई और प्रेमिका को लेकर जमकर हंगामा हुआ। टीआई को निलंबित कर दिया गया है।

 इंदौर रहती है गंधवानी टीआई की पत्नी

इंदौर रहती है गंधवानी टीआई की पत्नी

मनावर एसडीओपी करणसिंह रावत के अनुसार गंधवानी टीआई नरेश सूर्यवंशी का परिवार इंदौर में रहता है। खुद टीआई सूर्यवंशी गंधवानी में सरकारी आवास में रह रहे हैं। मंगलवार को टीआई की धर्मपत्नी व बेटे को सूचना मिली कि वो अपने सरकारी आवास पर किसी महिला के साथ हैं। इस पर शाम करीब चार बजे टीआई की पत्नी व बेटा गंधवानी में सरकारी आवास पर पहुंच गए।

 पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल

पत्नी से मारपीट का वीडियो वायरल

पत्नी को पति के आवास पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला तो पत्नी ने दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद टीआई ने दरवाजा खोला और लूंगी व बनियान में कमरे से बाहर आए। उनके कमरे में एक महिला भी थी। कमरे से बाहर आने के बाद टीआई ने अपनी पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। पूरी घटना का किसी ने मोबाइल पर वीडियो बना दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 टीआई पहले लाइन हाजिर अब निलंबित

टीआई पहले लाइन हाजिर अब निलंबित

उधर, सूचना पाकर एसडीओपी भी मय जाप्ता मौके पर पहुंच गए और टीआई के कमरे को दूसरी महिला को बाहर निकालकर उसे मनावर पुलिस थाने ले गए। पुलिस की शुरुआती जांच के आधार पर टीआई को तुरंत लाइन हाजिर कर दिया और बुधवार को निलंबित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामला घरेलू विवाद का है। मनावर पुलिस थाना में मीडिया को देख युवती को फिर गाड़ी में बैठाकर कहीं और ले जाया गया।

 टीआई पर दूसरी शादी का आरोप

टीआई पर दूसरी शादी का आरोप

टीआई की पत्नी का आरोप है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली है। टीआई की शादी से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया में वारयल भी हो रही हैं। उधर, टीआई के साथ कमरे में मिली युवती के पिता ने पुलिस थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

 कौन है टीआई के साथ मिली युवती

कौन है टीआई के साथ मिली युवती

सूत्रों के अनुसार गंधवानी टीआई के साथ बंद कमरे में मिली उनकी कथित दूसरी बीवी सात फरवरी को अपनी बहन के किसी मामले में परिजनों के साथ पुलिस थाना आई थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात टीआई से हुई और वह पिछले तीन दिन से ​टीआई के साथ सरकारी आवास पर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+