MP: राजनीति की राह पर Deputy Collector निशा बांगरे, आमला से लड़ सकती हैं चुनाव
Chhatarpur जिले के लवकुश नगर की SDM निशा बांगरे का नाम अचानक से चर्चाओं में आ गया है। उनके नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी वे नौकरी में ही हैं।


Recommended Video

दो दिवसीय प्रवास पर आयेंगे मुख्यमंत्री,पर्यटन स्थल सैलानी में करेंगे रात्रि विश्राम
लवकुशनगर की एसडीएम निशा बांगरे को डिप्टी कलेक्टर का पद शायद रास नहीं आ रहा है। उनके राजनीति में आने की अटकलों को लेकर खुद उन्होंने कहा है कि अभी वे इस्तीफा नहीं दे रही हैं, नौकरी में हैं। हां भविष्य में यदि बेहतर अवसर मिलता है तो वे उस पर जरूर विचार करेंगी। उन्होंने इशारों ही इशारों में राजनीति में आने की मंशा भी जता दी है। राजनीति में उनका कदम किस पार्टी के माध्यम से होगा, इसको लेकर उन्होंने खुलकर कोई बात नहीं की है। बावजूद इसके उनके भाजपा संगठन के सतत संपर्क में रहने की बात कही जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications