Delhi Chunav Result: प्रवेश वर्मा का MP से खास कनेक्शन, किस राजनेता के हैं दामाद, जानिए
Delhi Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना का सिलसिला जारी है, जहां दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हो रही मतगणना में रुझान BJP के पक्ष में जाते नजर आ रहे हैं, जहां BJP ने जीत हासिल कर ली है। इधर, अरविंद केजरीवाल को चुनाव हारने वाले BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन है।
अरविंद केजरीवाल को चुनाव हारने वाले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा, मध्य प्रदेश की धार विधानसभा से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा और विधायक नीना वर्मा के दामाद हैं। यही कारण है कि, प्रवेश वर्मा का समय-समय पर मध्य प्रदेश में आगमन होता रहता है। इधर, प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न मध्य प्रदेश के धार जिले में मना है, जहां लोगों ने पटाखे फोड़ कर प्रवेश वर्मा की जीत का जश्न मनाया है।

CM के चेहरे पर क्या बोले प्रवेश वर्मा?
CM के चेहरे पर नई दिल्ली विधानसभा सीट से BJP उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने कहा कि ''हमारी पार्टी में विधायक दल (सीएम का चेहरा) तय करता है, और फिर पार्टी नेतृत्व इसे मंजूरी देता है। इसलिए पार्टी का फैसला सभी को स्वीकार्य होगा। प्रवेश वर्मा ने कहा कि, "मैं नई दिल्ली के मतदाताओं, लाखों मेहनती कार्यकर्ताओं और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देता हूं। यह वास्तव में उनकी जीत है। लोगों ने उन पर भरोसा जताया है, हमारी प्राथमिकता महिलाओं को 2500 रुपये देना, भ्रष्टाचार की जांच के लिए एसआईटी बनाना, यमुना रिवरफ्रंट, प्रदूषण कम करना, ट्रैफिक जाम कम करना होगा, हम ऐसी राजधानी बनाएंगे जिस पर सभी को गर्व होगा।
नई दिल्ली से चुनाव जीते प्रवेश वर्मा
नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को मिली जीत के बाद लोगों में काफी उत्साह है, जहां वाल्मीकि समाज के लोगों ने इस जीत का जश्न अपने अंदाज में बनाया। वहीं उन्होंने प्रवेश वर्मा की जीत का श्रेय वाल्मीकि समाज को देते हुए सभी को जीत की बधाई दी है। हाथों में जय श्री राम लिखे पोस्टर लिए हुए लोगों ने बताया कि, इसकी जीत में भी वाल्मीकि समाज का बहुत बड़ा योगदान है, क्योंकि नई दिल्ली में हमारी आबादी 60 से 70% है, और अबकी बार पूरे वोट प्रवेश वर्मा को पड़े हैं। वह हर तरीके से आगे बड़े हैं। NDMC के मेंबर अनिल वाल्मिक जो हमारे वाल्मीकि समाज के मेंबर बने, उससे बहुत बड़ा बदलाव हुआ, और NDMC के अंदर वाल्मीकि समाज के काम होंगे।
ये भी पढ़े- MP: 'आप वाले, बाप वाले और कांग्रेस वाले, सबको मिला सबक...', दिल्ली चुनाव पर बोले CM मोहन यादव












Click it and Unblock the Notifications