सास के तानों से परेशान बहू ने दी अग्निपरीक्षा, पूरे गांव के सामने दहकते अंगारों पर चली, देखें VIDEO
छिंदवाड़ा, 24 अगस्त। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक महिला ने खुद को पाक साफ साबित करने के लिए अग्नि परीक्षा देने पड़ी है। पूरा वाक्या छिंदवाड़ा जिले के सौसर इलाके का है।
Recommended Video

लंबे समय से चल रही थी अनबन
यहां रहने वाले एक परिवार की बहू की अपनी सास के साथ लंबे समय से अनबन चल रही थी। सास का आरोप था कि उसकी बहू ने बेटे को कुछ खिलाकर अपने वश में कर रखा है। बस इसी बात पर घर में आए दिन कहासुनी होती थी।

सास बहू को ताने मारती थींं
सास बहू को ताने मारती थींं। परेशान बहू एक बाबा बैरागी के चक्कर में पड़ गई। खूद को बेगुनाह साबित करने के लिए बहू ढोंगी बाबा के पास पहुंची तो बाबा ने पहले तो धर्म ग्रंथ पर हाथ रखकर सास को भरोसा दिलाने की कोशिश की कि बहू का कोई कसूर नहीं है।
बाबा ने बहू को जलते अंगारों पर चलने का सुझाव दे डाला
उसने कोई तंत्र मंत्र नहीं किया है, लेकिन सास थी कि मानी ही नहीं। बस यहीं से शुरू हुआ अग्नि परीक्षा की बात। ढोंगी बाबा ने बहू को जलते अंगारों पर चलने का सुझाव दे डाला। बहू अपनी सास की प्रताड़ना से इतनी तंग आ चुकी थी कि उसने बाबा की बात मान ली।

पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई
वो अग्नि परीक्षा देने के लिए तैयार हो गयी। पूरे गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। फिर दहकते अंगारे बिछाए गए। ढोंगी बाबा ने सारा नाटक किया।

पहले बाबा खुद उन अंगारों पर चला
पहले तो वह और फिर उसके बाद उसके पीछे-पीछे बहू उन अंगारों पर से निकली। वहीं, महिला के पति का कहना है कि उसे अपनी पत्नी पर भरोसा था, उसकी मां और पत्नी के बीच अनबन थी। वो अब दूर हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications