पत्नी की हत्या कर शव 7 किमी दूर फेंका, पुलिस में रिपोर्ट दी-'प्रेमी के साथ भाग गई'
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके सास-ससूर व पति ने की थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने उसका शव घर से सात किलोमीटर दूर एक पुलिया के पास फेंक दिया।

जानकारी के दतिया के गांव तिगरू निवासी धर्मेंद्र सिंह ने लांच पुलिस थाने में 22 अगस्त को रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी 24 वर्षीय वर्षा पड़ोसी वीरेंद्र सेन के साथ भाग गई। इसके बाद लांच पुलिस ने वर्षा को गायब करने पर पति धर्मेंद्र, ससुर नरेंद्र और सास सत्तूबाई से अपने तरीके से पूछताछ की। पहले तो ये गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। तीनों ने वर्षा की हत्या करना कबूल किया।
यह भी बताया कि उन्होंने वर्षा की हत्या में पड़ोसी मोनू सेन को फंसाने के उद्देश्य से शव को उचाड़ में पुलिया के अंदर छिपा दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर मंगलवार को सुबह पुलिस ने वर्षा का सड़ा गला शव बरामद किया।
लांच थाना प्रभारी ऋचा दंडोतिया ने वर्षा के परिजन द्वारा दिए गए गुमशुदगी संबंधी आवेदन पर एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर मामले की जांच की और आवेदन देने वाले धर्मेंद्र के घर पहुंची। आसपास पड़ोस में पूछने पर पता चला कि 21 अगस्त को रात 11 बजे तक मृतिका वर्षा की चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी गई। लेकिन किसी ने इसलिए गौर नहीं किया क्योंकि धर्मेंद्र के घर में मारपीट, विवाद रोज का काम था। बता दें कि धर्मेंद्र व वर्षा की ढाई साल पहले शादी हुई थी। इनके एक बेटी है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications