Damoh News: कुंडलपुर कथित बजरंग दल उत्पात में दिग्विजय सिंह का ट्वीट भ्रामक-तथ्यहीन, BJP भेजेगी लीगल नोटिस
Digvijay Singh: दमोह जिले के पटेरा स्थित दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर में शनिवार रात बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा उत्पात मचाए जाने की खबर का रविवार को कुंडलपुर कमेटी, बजरंग दल जिला प्रशासन ने खंडन किया है। इनके खंडन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट हटा लिया है।
जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और डीजीपी को ट्वीट करते हुए लिखा, था कि श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर परिसर (दमोह) में शनिवार रात को बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों ने उत्पात किया हैं। स्थिति कभी भी गंभीर मोड़ ले सकती है।
यह गंभीर विषय है। प्रशासन तत्काल कार्रवाई करें। आरोप लगाया गया था कि पटेरा बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों ने कुंडलपुर परिसर में बने तालाब के पास उत्पात मचाया। जैन सिद्ध क्षेत्र में बलपूर्वक कब्जे की कोशिश की।

संयुक्त रूप से किया खंडन
पूर्व मुख्यमंत्री के आरोप के बाद कुंडलपुर कमेटी और बजरंग दल ने संयुक्त रूप से पत्रकारवार्ता कर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है। कुछ असमाजिक तत्व शराब के नशे में परिसर में प्रवेश किया था, जिन्हें वहां से भगा दिया गया। वहीं जिला प्रशासन ने बयान जारी किया कि सोशल मीडिया पर वायरल जानकारी और आरोप भ्रामक-तथ्यहीन हैं। जैसे ही घटना का खंडन हुआ दिग्विजय सिंह ने अपना ट्वीट हटा लिया।
बीजेपी हमलावर
बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने ट्वीट कर लिखा- कहीं कमलनाथ जी ने चुनाव के मद्देनज़र आपको माहौल बिगाड़ने का ठेका तो नहीं दे दिया?। पहले भी आप खरगोन दंगे के वक्त बिहार की मस्जिद का चित्र साझा कर दंगे भड़काने का प्रयास कर चुके हैं। झूठी खबर फैलाने पर आपकी किरकिरी किसी से छुपी हुई नहीं है। और आज आप फिर भ्रामक खबरों को साझा कर समाज में माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
दौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि पहले भी कई बार दिग्विजय सिंह माहौल खराब करने की कोशिश कर चुके हैं।दिग्विजय प्रदेश में वातावरण खराब करना चाहते हैं। वो प्रदेश का विकास नहीं पचा पा रहे हैं। उनकी बौखलाहट सामने आ रही है। गलत और भ्रामक जानकारी पर राजनीति करना दिग्विजय सिंह की आदत है। बीजेपी लीगल सेल मामले में एक्शन लेगा।












Click it and Unblock the Notifications