दमोह में MP कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व MLA मुन्ना राजा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में शामिल हुए कई बड़े नेता
आज भोपाल में एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दमोह में कांग्रेस के संभावित लोकसभा उम्मीदवार रंजीता गौरव पटेल ने कांग्रेस पार्टी का छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गईं। प्रदेश भाजपा के कार्यालय में पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर भाजपा के प्रमुख वीडी शर्मा ने कहा, "पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में लोग बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। एमपी में यह अभियान बड़ी तेजी से चल रहा है।" उन्होंने इसे एक जन आंदोलन के रूप में देखा और बताया कि राम मंदिर के आमंत्रण को अस्वीकार करने वाले लोगों को सब छोड़ा जा रहा है।

दमोह के नेताओं ने भी जॉइन की बीजेपी में शामिल होने की घोषणा की है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष हटा अनुष्का राय, पूर्व कोऑपरेटिव बैंक दमोह के अध्यक्ष गौरव पटेल, NSUI हटा के पूर्व अध्यक्ष संदीप राय, हटा के पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्यास, बटियागढ़ के जनपद सदस्य नंदकिशोर आठ्या सहित कई सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।
इसके अलावा, कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा के सीनियर लीडर शंकर महतो ने भी भाजपा में शामिल होने का एलान किया है। महतो ने विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस जॉइन किया था, लेकिन टिकट ना मिलने पर उन्होंने बसपा की सदस्यता लेकर विधानसभा का चुनाव लड़ा था।

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में कांग्रेस की दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शिवचरण पटेल, हटा जनपद अध्यक्ष अनुष्का राय, पूर्व कॉपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव पटेल, हटा के एनएसयूआई पूर्व अध्यक्ष संदीप राय, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बद्री व्याश एवं कटनी जिले के बहोरीबंद के पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकर महतो, जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल, सरपंच ब्रजेश गुप्ता, पूर्व सरपंच गोविंद पटेल, शिवप्रसाद पटेल, जनपद सदस्य शरमन लाल चौधरी, पुष्पा कुसुम दुबे, प्रीतम गोटिया, आम आदमी पार्टी के अजय सिंह लोधी सहित दमोह एवं कटनी जिले के 150 से अधिक सरपंच, जनपद सदस्य, पूर्व सरपंच व कांग्रेस के पदाधिकारियों शामिल है।

सभी ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश शासन के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications