MP: यह दबंग विधायक तो डांस भी गजब करती हैं...देखिए बसपा विधायक रामबाई का नृत्य
दमोह जिले के पथरिया में चकेरीघाट पर सांस्कृतिक मेले में सांस्कृतिक आयोजन किया जाता है। इसमें श्याम गए हैं विदेश, आए नईंयां... लोकगीत पर विधायक रामबाई मंच पर युवतियों के साथ जमकर थिरकती नजर आईं।

Dabang MLA Dance : मप्र की दबंग विधायक रामबाई मंच पर युवतियों के साथ लोकनृत्य पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। मंच पर युवतियों को थिरकते देख वे खुद को रोक नहीं सकीं ओर मंच पर पहुंचकर खूब नाचींं। बता दें कि रामबाई परिहार दमोह जिले की पथरिया विधानसभा से बसपा विधायक हैं। वे चकेरीघाट मेले में डांस करती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Recommended Video

दमोह जिले के पथरिया में ब्यारमा और सुनार नदी के संगम पर चकेरी घाट मौजूद है। यहां पर हर साल सांस्कृतिक मेले का आयोजन होता है। स्थानीय विधायक रामबाई के नेतृत्व में आयोजित मेले में सांस्कृतिक आयोजन के लिए मंच सजाया जाता है, जहां लोकनृत्य का आयोजन भी रखा जाता है। दो दिन पहले यहां पहुंची विधायक रामबाई मंच पर राई नृत्य पर करती युवतियों को देखकर वे खुद को रोक नहीं पाई और मंच पर पहुंचकर श्याम गए हैं विदेश आए नईंयां...पर जमकर डांस करती नजर आई। विधायक ने मेले में घूमकर खरीदारी भी थी।
पहले नौलखा मंगा दे पर भी डांस करती नजर आई थीं
विधायक रामबाई अपनी बेबाकी और दबंगई कार्यशैली के लिए पहचानी जाती हैं। आम मौकों पर व सार्वजनिक आयोजनों में वे जब-तब नृत्य करती नजर आ चुकी है। पहले भतीजे की शादी में मुझे नौलखा मंगा दे रे... पर तो गरबा आयोजन में भी उनके नृत्य करने के वीडियो सामने आते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications