MP News: कॉलेज एडमिशन के नाम पर बढ़ रही ठगी की वारदात, कैसे बचें, जानिए
मध्य प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां लगातार बढ़ते साइबर क्राइम के मामलों में अब कॉलेज एडमिशन के नाम पर ठगी की वारदात सामने आ रही है।
साइबर क्राइम के मामलों में ठगे की वारदात बढ़ाने के बाद अब इंदौर पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है, जहां इस एडवाइजरी के मद्देनजर इंदौर पुलिस अब लोगों को साइबर ठगी के प्रति जागरूक कर रही है।

पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि, अगर आपने कॉलेज में एडमिशन कराया है और आपको कॉलेज के नाम से किसी अज्ञात नंबर से कॉल आ रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि आपका एडमिशन प्रोसेस में है और एक आईडी जनरेट होगी, जिसके लिए आपका ओटीपी लगेगा, तो समझ जाएं कि वह कॉल फ्रॉड है। हमेशा कॉलेज जाकर ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें और किसी भी अजनबी व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।
1. कॉलेज जाकर ही एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें।
2. अजनबी इंसान को ओटीपी कभी न शेयर करें।
3. कॉलेज से संबंधित सभी जानकारी को सीधे कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से प्राप्त करें।
SIM के नाम पर ठगी की वारदात
पुलिस ने बताया कि, अगर आपको कॉल या मैसेज आए कि आपकी SIM बंद होने वाली है और उसे चालू रखने के लिए आपको लिंक पर क्लिक करना या ओटीपी साझा करना है तो सावधान रहें। यह साइबर ठगों की चाल है। ऐसे कॉल/मैसेज को इग्नोर करें। कंपनी के आधिकारिक नंबर पर ही संपर्क करें। कभी भी ओटीपी या पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें।
अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई
अवैध शराब की गतिविधियों के विरुद्ध कार्यवाही में, इंदौर नगरीय पुलिस जोन-1 को मिलीं बड़ी सफलता, सुपारी के कट्टों में छुपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ाई। सुपारी के कट्टों की आड़ में आयशर वाहन में ले जाई जा रही लगभग 20 लाख रूपयें कीमत की 300 पेटी अवैध शराब को जप्त कर, प्रयुक्त आयशर वाहन एवं 123 कट्टे सुपारी को जप्त किया।
ये भी पढ़े- Indore News: कॉलेज गर्ल को स्पोर्ट्स टीचर ने किया बैड टच, जमकर हुई पिटाई, Video












Click it and Unblock the Notifications