MP में पेंशनर्स हो जाएं अलर्ट, OTP के नाम पर धोखाधड़ी की वारदात को दिया अंजाम
MP में नवंबर माह आते ही पेंशनर्स को अपनी पेंशन जारी रखने के लिए जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की आवश्यकता पड़ती हैं। जिसका फायदा उठा कर कुछ धोकेबाज़ पेंशनर्स से ठगी और धोखाधड़ी कर रहे हैं।
हाल ही में कुछ घटनाएं सामने आई हैं जहाँ धोखेबाज़ों ने पेंशनर्स को पेंशन ऑफिस का कर्मचारी बताते हुए फ़ोन किया और उन्हें अपना जीवन प्रमाण ऑनलाइन माध्यम से अपडेट करने के नाम पर ओटीपी साझा करने को कहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
ये धोकेबाज़ पेंशनर्स को अपने झांसे में लेने के लिए पहले उन्हें उन्ही की जानकारी जैसे की पीपीओ संख्या, आधार नं, स्थाई पता, ईमेल, सेवानिवृत्ति पर मिलने वाली राशि, मासिक पेंशन, वारिस का नाम आदि जानकारी बता कर उन्हें विश्वास दिलाने का प्रयास करते हैं और फिर ओटीपी की मांग करते हैं। ओटीपी मिलते ही जालसाज़ों को पेंशनर्स के बैंक खाते का सीधा कंट्रोल मिल जाता है और वे बैंक खाते की सारी राशि निकाल लेते हैं। हाल में लखनऊ पुलिस कमिश्नर द्वारा भी इसपर प्रेस नोट जारी किया गया था। सभी पेंशनर्स से भी अनुरोध है कृपया किसी के भी मांगने पर ओटीपी आदि जानकारी साझा न करें एवं फ्रॉड से अपना बचाव करें।
इसी क्रम में भारतीय डाक विभाग पेंशनर्स के सेवार्थ आगे आया है जहाँ पोस्टमैन फिंगर प्रिंट/फेस स्कैन आदि माध्यमों से बायोमेट्रिक ले कर जीवन प्रमाण ऑनलाइन तरीके से अपडेट कर देते हैं। पेंशनर्स अपने किसी भी नज़दीकी डाकघर में इस सुविधा के लिए संपर्क कर सकते हैं अथवा अपनी रिहायशी क्षेत्र में आने वाले बीट पोस्टमैन से हाथो हाथ अपडेट करवा सकते हैं। इस प्रकार पेंशनर्स निश्चितता पूर्वक अपना जीवन प्रमाण डाकघर से बनवा सकते हैं। डाकघर द्वारा उक्त सेवा के लिए 70 रुपये सेवा शुल्क रखा गया है।
ये भी पढ़े- Indore News: सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने वालों पर एक्शन, इनके बने तगड़े चालान












Click it and Unblock the Notifications