Indore News: सड़क और फुटपाथ पर सामान रखने वालों पर एक्शन, इनके बने तगड़े चालान
मध्यप्रदेश के इंदौर में कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन द्वारा इंदौर में यातायात को सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में जोन क्रमांक 17 के अंतर्गत सांवेर मेन रोड पर बाणगंगा थाना से मॉडर्न चौराहे तक फुटपाथ एवं सड़क पर रखे गए सामान को हटाने की कार्रवाई की गई।

इस दौरान लगभग 45 दुकानों का चालान भी बनाया गया और लगभग 60 दुकानदारों को फुटपाथ से शेड एवं सामान हटाने की चेतावनी दी गई। टू व्हीलर चालकों को भी रोड पर अपने वाहन पार्क नहीं करने की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान 6 टू व्हीलर एवं एक कार जप्त भी किया गया। दुकानदारों के द्वारा गंदगी फैलाने और ट्रैफिक अवरुद्ध करने पर 22 हजार 900 रूपये के चालान बनाये गए। इसके अतिरिक्त मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत ट्रैफिक विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही की गई। कार्यवाही में 2 ट्रक सामान जप्त किया गया तथा भविष्य में आवागमन बाधित न हो इसे दृष्टिगत रखते हुए सामान फुटपाथ और सड़क पर ना रखने की चेतावनी दी गई।
मध्यप्रदेश के इंदौर में यातायात सुधार और फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष सिंह ने नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा, अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर रोशन राय सहित जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के अधिकारियों के साथ बंगाली चौराहा क्षेत्र का भ्रमण किया।
इस दौरान उन्होंने यातायात व्यवस्था को देखा। उन्होंने फुटपाथ और पार्किंग व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि, यातायात सुधारने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों को फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और पार्किंग को सुव्यवस्थित करने के संबंध में समझाइश दी जाए।समझाइश के बाद भी सुधार नहीं दिखाई देने पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने इस संबंध में व्यापारियों और दुकानदारों से भी चर्चा की तथा इस संबंध में समझाइश दी। कलेक्टर आशीष सिंह ने यातायात सुधार के लिए सभी जरूरी कार्य करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।
ये भी पढ़े- Indore News: ट्रैफिक सुधारने सड़क पर उतरे कलेक्टर, देखते रह गए लोग ऐसा लिया एक्शन












Click it and Unblock the Notifications