देश में अब 3682 Tigers, जानिए कौन से राज्य हैं, जहां तेजी से बढ़ी बाघों की संख्या

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने देश के अलग-अलग राज्यों में बाघों की संख्या को जारी किया है। इसमें 19 राज्यों में कुल 3682 टाइगर बताए गए हैं। पिछली गणना के मुकाबले करीब 715 बाघ की संख्या बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा 259 बाघ मप्र के शामिल हैं।

देश में अब 3682 tigers, संरक्षण-संवर्धन में ये राज्य आगे

देश में बाघों के सरंक्षण व संवर्धन के मामले में बीते 5 साल से मप्र नंबर-1 बना टाइगर स्टेट हुआ है। एनटीसीए द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में 3682 बाघ मौजूद हैं। इसमें बीते आंकड़ों के मुताबिक 715 बाघ बढ़े हैं। एमपी के लिए राहत की बात यह है कि करीब एक तिहाई बाघ की आबादी मप्र में ही बढ़ गई है। यहां 259 टाइगर जनसंख्या बढ़ी है।

देश में अब 3682 tigers, संरक्षण-संवर्धन में ये राज्य आगे

देश के टॉप-5 टाइगर स्टेट में यह राज्य शामिल
जिन राज्यों को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला है, उनमें मध्य प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, ​​तमिलनाडू टॉप-5 में शामिल हैं। इनके अलावा जिन राज्यों में बाघों की आबादी मौजूद हैं उनमें आसाम, केरला, यूपी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, तेलंगाना, ओडिशा सहित कुल 18 राज्य शामिल हैं। जबकि मिजोरम, नागालैंड में बाघों की संख्या शून्य हो गई है। नॉर्थ-वेस्ट बंगाल में यह संख्या महज 2 पर सिमट गई है।

जानिए देश के किस राज्य में कहां-कितने बाघ मौजूद है
मध्य प्रदेश - 785
कर्नाटका - 563
उत्तराखंड - 560
महाराष्ट्र - 444
​तमिलनाडू - 306
आसाम - 227
केरला - 213
यूपी - 205
पश्चिम बंगाल (सुंदरवन) - 101
राजस्थान - 88
आंध्रप्रदेश - 63
बिहार - 54
तेलंगाना - 21
ओडिशा - 20
छत्तसीगढ़ - 17
अरूणाचल - 9
गोवा - 5
झारखंड - 1
---------------------------------------
देश में कुल टाइगर की संख्या- 3682

---------------------------------------

मध्य प्रदेश में कब कितने बाघ बढ़े
साल 2006 - 300
साल 2010 - 257
साल 2014 - 308
साल 2018 - 526
साल 2022 - 785

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+