MP: 'आपने जिन्हें टिकट दिया वो BJP में चले गए...', कांग्रेस नेता ने दिग्विजय सिंह को लिखा पत्र

इंदौर में कांग्रेस जल्द शहर अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, जहां इसे लेकर लगातार दावेदार बड़े नेताओं के पास पहुंच रहे हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंचे देवेंद्र सिंह यादव से सिंह ने पहले विधानसभा और लोकसभा जिताने की बात कही, तो वहीं अब यादव ने अपने अंदाज में पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव का लिखा एक लेटर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव ने दिग्विजय सिंह को जवाब दिया है।

Indore

दरअसल, रेसीडेंसी पर दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचे देवेंद्र सिंह यादव ने जब अपने आंदोलन की जानकारी दिग्विजय सिंह को दी तो दिग्विजय सिंह ने देवेंद्र सिंह यादव से विधानसभा और लोकसभा जितवाने की बात कही। वहीं इसके बाद देवेंद्र सिंह यादव ने अपने अंदाज में दिग्विजय सिंह को लेटर लिखते हुए दिग्विजय सिंह को अक्षय बम और राजा माधवानी कांड की याद दिला दी। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर देवेंद्र सिंह यादव का लिखा लेटर तेजी से वायरल हो गया।

वहीं इस मामले में जब एमपी न्यूज़ की टीम ने कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव से बातचीत की तो यादव ने अपना दर्द बयां करते हुए, अपनी बात चिट्ठी के माध्यम से दिग्विजय सिंह तक पहुंचाने की बात कही है। बहरहाल, अब कांग्रेस में फूटे चिट्ठी बम का सियासत पर कितना असर दिखाई देता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर में कांग्रेस जल्द शहर अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है, जहां इसे लेकर लगातार दावेदार बड़े नेताओं के पास पहुंच रहे हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह से मुलाकात करने पहुंचे देवेंद्र सिंह यादव से सिंह ने पहले विधानसभा और लोकसभा जीताने की बात कही, तो वहीं अब यादव ने अपने अंदाज में पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह को जवाब दिया है।

ये भी पढ़े- 'नशा कारोबार के पीछे कौन, मुझे पता है नाम...', CM के सामने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया बड़ा खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+