MP News: महाकौशल के बाद इस अंचल में BJP देगी कांग्रेस को झटके, ये नेता बदलेंगे दल
MP में लोकसभा चुनाव को लेकर BJP की तैयारी रफ्तार पकड़ रही है, जहां लोकसभा चुनाव से पहले अब प्रदेश में दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश में शुरू हुआ दल बदल का यह सिलसिला BJP के लिए फायदेमंद माना जा रहा है, जिसके पीछे की वजह महाकौशल अंचल से बड़े नेताओं का BJP में शामिल होना है।
इधर, अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाकौशल आंचल में कांग्रेस को तोड़ने वाली BJP अब मालवा-निमाड़ और चंबल अंचल में कांग्रेस को झटके देने की तैयारी कर रही है, जहां इन अंचलों से बड़ी संख्या में कांग्रेस के बड़े नेता BJP का दामन थाम सकते हैं।

महाकौशल में इन नेताओं ने बदला पाला
MP में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो चली है, जहां बीजेपी संगठन इन दिनों मिशन महाकौशल में जुटा हुआ नजर आ रहा है, हाल ही में महाकौशल से कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया है, जिसमें जगत बहादुर सिंह अन्नू और शशांक शेखर जैसे नाम शामिल हैं। बुधवार को बीजेपी कार्यालय में महाकौशल अंचल के बड़े नेता और कांग्रेस से जिलाध्यक्ष रह चुके महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बीजेपी का दामन थाम लिया, तो वहीं गुरूवार को शशांक शेखर ने बीजेपी ज्वाइन कर ली।
लगातार जारी है बैठकों का दौर
MP में इन दिनों BJP लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है, जहां BJP के दिग्गज नेता क्लस्टर प्रभारी और आब्जर्वर के रूप में अलग-अलग लोकसभा सीटों पर दम दिखा रहे हैं, और लगातार संगठन को मजबूती देते नजर आ रहे हैं। राजधानी भोपाल में BJP की अलग-अलग बैठकों का सिलसिला भी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी है। भोपाल में BJP की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें CM डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस दौरान इस बैठक में अलग-अलग लोकसभा सीट को लेकर मंथन भी किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन की ओर से कुछ लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का चयन किया गया है, जहां अब नाम राजधानी दिल्ली भेजे जाएंगे।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: झाबुआ से 'मिशन MP' का आगाज करेंगे PM MODI, आदिवासियों का दिल जीतेगी BJP












Click it and Unblock the Notifications