MP News: कांग्रेस अपनी सरकार वाले राज्यों में SC-ST के कोटे से मुस्लिमों को दे रही आरक्षण- कैलाश विजयवर्गीय

Kailash Vijayvargiya News: मध्य प्रदेश के नगरी प्रशासन मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण कोटा में से मुसलमान को आरक्षण दे रही है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार जिले के कुक्षी और राजगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश में भ्रष्टाचार और गरीबी समाप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कांग्रेस ने हमेशा अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के साथ छलावा किया है।

Congress government is giving reservation to Muslims from SC-ST quota in states Kailash Vijayvargiya

सम्मेलन को पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधानसभा प्रभारी विनोद शर्मा, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी और अक्षय बम ने भी संबोधित किया।

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कांग्रेस अपनी सरकारों वाले राज्यों में अनुसूचित जाति, जनजाति के कोटे से मुस्लिमों को आरक्षण देने का काम कर रही है और यही फॉर्मूला वह पूरे देश में लागू करना चाहती है। इसके साथ ही कांग्रेस विरासत टेक्स की भी बात कर रही है। हमें कांग्रेस के इन मंसूबों को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि धार के परिवारजन इस चुनाव में परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे और हर बूथ पर कमल खिलाते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अबकी बार 400 पर के संकल्प की पूर्ति में महती भूमिका अदा करेंगे।

Congress government is giving reservation to Muslims from SC-ST quota in states Kailash Vijayvargiya

राजगढ़ के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधानसभा प्रभारी नरेश राजपुरोहित, पूर्व विधायक वेल सिंह भूरिया, सुरेश तातेड़, संजय बघेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इसी तरह कुक्षी में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, लोकसभा प्रत्याशी सावित्री ठाकुर, विधानसभा संयोजक रमेश धड़ीवाल, सह संयोजक चंचल पाटीदार, वीरेन्द्र बघेल, नगर परिषद अध्यक्ष रेलम चौहान, पूर्व विधायक श्री मुकाम सिंह किराड़े, श्री रमेश धाडीवाल उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+