राहुल गांधी के पहले रोड शो में कांग्रेस करने जा रही ये बड़ा काम, दिया बड़ा टारगेट

भोपाल। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी की भोपाल में पहली यात्रा होगी। 17 सितंबर को राहुल गांधी भोपाल आ रहे हैं। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता अपनी साख बचाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। राहुल गांधी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को भीड़ जुटाने के लिए 5 हजार कार्यकर्ताओं को लाने का लक्ष्य दिया है। कांग्रेस को उम्मीद है कि करीब 8 लाख कार्यकर्ता इस रोड शो में शामिल होंगे। इस रोड शो में राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया, राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान भी हर जिले से लगातार संपर्क कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुरेश पचौरी और दिग्विजय सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

congress gave target of 8 lakh people in Rahul gandhi first roadshow held in bhopal

कांग्रेस ने अपने सभी जिला अध्यक्षों को 5 हजार लोगों को लाने का लक्ष्य दिया है। एक अनुमान के हिसाब से कांग्रेस ने अपने जिला अध्यक्षों को 2 से ढाई लाख लोगों को भोपाल लाने का जिम्मा सौंपा है। कांग्रेस में टिकट की दावेदारी करने वालों की संख्या भी बहुत बताई जा रही है। पार्टी इन दावेदारों का इस रोड शो में शक्ति प्रदर्शन देखना चाहती है। इसलिए सभी दावेदारों को 55 हजार लोगों को लाने का टारगेट दिया है। प्रदेश में करीब 3500 लोगों ने कांग्रेस से टिकट के लिए दावेदारी की है। इनमें से करीब 800 को गंभीर दावेदार माना जा रहा है। कांग्रेस का ऐसा अनुमान है कि यह 800 दावेदार यदि एक हजार लोग भी लेकर आए तो आठ लाख लोग भोपाल की सड़कों पर होंगे।

congress gave target of 8 lakh people in Rahul gandhi first roadshow held in bhopal

बीजेपी के महाकुंभ को देंगे चुनौती

भोपाल में भाजपा का महाकुंभ 25 सितंबर को आयोजित हो रहा है। भाजपा भी दावा कर रही है की उसके सम्मेलन में लोखों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। संख्या बल का प्रदर्शन कर कांग्रेस आगामी महाकुंभ में भाजपा पर दबाव बनाना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी के भोपाल में रोड शो के लिए टारगेट तय कर दिया है। भोपाल में संभवता कांग्रेस का पहला ऐसा आयोजन होगा जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जमा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रुपए का गिरना जारी, 79 पैसे गिरकर 72.64 का हुआ एक डॉलर, सेंसेक्स भी 335 अंक लुढ़का

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+