Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कांग्रेसी भाजपा को मुस्लिम विरोधी बताती हैं, CM मोहन यादव का कांग्रेस और कमलनाथ पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा से फूट डालो शासन करो की नीति अपनाते रहे हैं। भाजपा का तो लक्ष्य ही सबका साथ सबका विकास करना है। कांग्रेस के लोग भाजपा को हमेशा से मुस्लिम विरोधी बताते रहे हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं दिखता है कि भाजपा हमेशा से सभी देशवासियों को एक ही मानती है।

भाजपा ने ही हमारे देश के मिसाइलमैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम साहब को राष्ट्रपति बनाया था। दूसरी बार भी उन्हें राष्ट्रपति बनाने की तैयारी थी, लेकिन कांग्रेस के लोगों ने उसमें अड़ंगा लगा दिया। कांग्रेस की तो हमेशा से ही भाजपा के अच्छे कामों में अड़ंगा लगाने की आदत सी बन गई है।

Congress calls BJP anti-Muslim CM Mohan Yadav big attack on Congress and Kamal Nath

अब कांग्रेस की इन्हीं हरकतों से उनके कार्यकर्ता, नेता खुद पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कांग्रेस के लोग फिर से लालच देंगे, लेकिन अब इनके लालच में नहीं आना है और छिंदवाड़ा में फैले कीचड़ में कमल का फूल खिलाना है।

अबकी बार, छिंदवाड़ा पार

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में आयोजित रोड शो के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब चुनाव का प्रचार-प्रसार आखिरी दौर में पहुंच रहा है। इसके लिए मैं आपसे आशीर्वाद लेने के लिए आया हूं। छिंदवाड़ा की जनता ने अब तक 45 वर्षों से एक ही परिवार को माथे पर बिठाया है, लेकिन इस बार कमल के फूल को खिलाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमारे देश के उन जवानों का हिसाब मांगती है, जो अपनी जान की बाजी लगाकर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। कांग्रेस को ये अधिकार किसने दे दिया कि वह जवानों का हिसाब मांगे। एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री दीपावली पर देश की सीमा पर जाकर जवानों के साथ पटाखे चलाते हैं, दीपोत्सव मनाते हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस उन जवानों का हिसाब मांग रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा जिले के परासिया के चांदामेटा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार मौसम बदल रहा है। इस बार हेलीकाप्टर में उड़ने वाले हवा में उड़ जाएंगे और जमीन पर रहने वाले यहां झंडा गाड़ेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि इस बार छिंदवाड़ा की जनता ने तय कर लिया है कि आजादी के बाद पहली बार यहां पर लड़ाई स्थानीय और बाहरी की होगी।

Congress calls BJP anti-Muslim CM Mohan Yadav big attack on Congress and Kamal Nath

जनता इस बार स्थानीय को ही सांसद बनाएगी। कमलनाथ को 45 साल सरकार में रहते हुए हो गए। वे मंत्री बन गए, केंद्रीय मंत्री बन गए, मुख्यमंत्री तक बन गए, लेकिन छिंदवाड़ा की 35 खदानें नहीं रोक पाए। ये खदानें बंद हो गई। अब तक छिंदवाड़ा में रावण की लंका जलेगी।

रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाडा के दमुआ, जुन्नारदेव एवं परासिया में रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया। रोड शो में हर तरफ मोदीमय नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के रथ पर घरों से फूलों की बारिश होती रही। हर घर में भाजपा का झंडा लहराता दिखाई दिया।

कांग्रेस सहित सभी विपक्षी करते कुछ नहीं सिर्फ कहते हैं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव विधानसभा के मुंगवानी में भाजपा प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां सिर्फ झूठ बोलने का कार्य करती हैं। वे जनता को ठगकर अपनी रोटियां सेकते हैं। वे घुमा-घुमाकर जनता के सामने वे बाते कहते हैं, जो वे कभी करते ही नहीं। वे तो सिर्फ झूठ बोलते हैं। देश की आजादी के समय न जनसंघ था, न भाजपा थी, लेकिन कांग्रेस ने तब भी झूठ बोला और हिन्दुस्तान-पाकिस्तान का बंटवारा कर दिया। जो काम इतने वर्षों तक देश पर राज करने वाले अंग्रेज भी नहीं कर पाए वह पाप कांग्रेस पार्टी ने किया है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने अंखड भारत को ही खंडित करने का कार्य किया है। जिनके लिए जीवन में सत्ता और कुर्सी ही सब कुछ होती है उनसे देश के विकास और यहां की जनता के विकास की अपेक्षा कैसे की जा सकती है। आजादी के समय लिया गया कांग्रेस का एक निर्णय पूरे देश पर भारी पड़ रहा है। सभा को प्रदेश शासन के मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने भी संबोधित किया।

हमारी सनातन संस्कृति पर आंख उठाने वाले बर्दाश्त नहीं होंगे

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि देश की सनातन संस्कृति और देश की आबरू पर आंख उठाकर देखने वालों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आज देश की सनातन संस्कृति की रक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की रक्षा करने का कार्य देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है।

उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाकर यह साबित कर दिया, लेकिन कांग्रेस को यह भी रास नहीं आया। कांग्रेस के एक नेता थे सरदार वल्लभ भाई पटेल, जिन्होंने सोमवाथ का मंदिर बनवाया था, लेकिन एक नेता जवाहरलाल नेहरू भी थे, जिन्होंने कश्मीर में धारा 370 लगाने का पाप किया था। चीन को भारत की जमीन दे दी। अब यही पाप आज कांग्रेस के नेता भी कर रहे हैं। उन्होंने भी श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकराने का पाप किया है। ऐसे कई पाप हैं कांग्रेस के खातों में, जिन्हें गिनाते-गिनाते सुबह हो जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+