MP News: साड़ के पीछे-पीछे पहुंचे अस्पताल फिर ब्लड को बुलेट सुन बैठे कलेक्टर साहब, वीडियो हो रहा वायरस

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैस (Amanveer Singh Bains) सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे हुए थे। यहां निरीक्षण के दौरान दो ऐसा वाक्य हो गया जो चर्चा का विषय बन गया है।

अस्पताल में घुसते ही उनका सामना सांड से हो गया। फिर मैटरनिटी वार्ड में मौजूद एक मरीज ने कलेक्टर साहब से ब्लड (रक्त) की गुहार लगाई। लेकिन कलेक्टर साहब को लगा कि फरियादी बुलेट मांग रहा है। कलेक्टर ने मरीज को डांटते हुए कहा, 'क्या ये कोई जगह है बुलेट मांगने की।

Blood to Bullet Collector Amanveer Singh Bais (1)

कलेक्टर ने मरीज को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या ये कोई जगह है बुलेट मांगने की लेकिन बाद में जब कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस को गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने पीड़ित मैरिज की मदद के लिए सिविल सर्जन को निर्देश दिए।

गुना कलेक्टर की एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जहां उनका सामना अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा गोवंशों से हो गया। आगे-आगे आवारा सांड और पीछे पीछे कलेक्टर साहब चलते दिखाई दिए।

हालांकि, कलेक्टर साहब के सुरक्षाकर्मी ने आवारा सांड को भगाने की भरपूर प्रयास किया। लेकिन सांड अपने जोशीले अंदाज में आगे-आगे चलता रहा। जिला अस्पताल में आवारा पशुओं की मौजूदगी ने कलेक्टर साहब को नाराज कर दिया।

कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस के अनुसार जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई हैं। जिन्हें सुधारने के आदेश दिए गए हैं। महिला डॉक्टर्स पर रिश्वत मांगने के आरोपों की जांच के निर्देश दिए।

अमनवीर सिंह बैस आईएएस अफसर और गुना कलेक्टर हैं। लेकिन एमपी में इनकी एक ओर पहचान है और वह है मध्यप्रदेश के सबसे चर्चित मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैस के पुत्र है। इकबाल सिंह बैस पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सबसे करीबी अफसरों में से एक थे और अमनवीर सिंह बैस ने भी इस दौरान अपने मुख्य सचिव पिता के अंडर में कुछ जिलों की कलेक्टर की कमान संभाली थी। कुछ दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसे लेकर भी वे काफी चर्चा में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+