MP Weather News: भोपाल में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, पहाड़ों की बर्फबारी का दिखा असर, 7.3 डिग्री पहुंचा पारा

Bhopal Weather News: हिमालय की पहाड़ी में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी भोपाल में दिखने लगा है। सर्द हवाओं के खौफ से राजधानी पिछले कई दिनों से ठिठुर रही है। ठंड ने बुधवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सुबह घने कोहरे के बीच सूरज के नरम तेवर बता रहे हैं कि इस समय उसका जादू नहीं चल पा रहा है। स्थिति यह है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सक्रिय जेट स्ट्रीम के असर से ठंड का प्रभाव लगातार बना हुआ है।

राजधानी भोपाल में न्यूनतम टेंपरेचर की बात करें तो यहां पर 7.3 डिग्री पर पहुंच गया। हवाओं का रुख भी उत्तरी होने से प्रदेश में कड़की की सर्दी पड़ रही है अगले 24 घंटे के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और हवा का रुख उत्तर पूर्वी होने के कारण ठंडक का एहसास बना रहेगा।

Cold breaks record in Bhopal, effect of snowfall in mountains visible, mercury reaches 7.3 degrees

राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान ब्रिटेन डिग्री गिरकर 22. 8 पर आ गया जबकि न्यूनतम तापमान अभी 7.3 डिग्री पर बना हुआ है। प्रदेश में सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। दतिया में शीतलहर रही। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम बना हुआ है। इसमें राजधानी भी शामिल है।

बन रही है द्रोणिका

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार वर्तमान में कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है, जो विदर्भ से होकर गुजर रही है। मराठवाड़ा में हवा की ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं है, लेकिन उत्तर भारत के मैदान क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम (पश्चिम से पूर्व की तरफ पूर्व गति से चल रही हवाओं का समूह) सक्रिय है। इसमें लगभग 300 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल रही है यही वजह है कि कड़ाके की सर्दी लगातार बनी हुई है अगले तीन दिनों में आसमान साफ रहने से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+