मध्‍य प्रदेश के गुना में सिंधिया के लिए वोट मांगने पहुंचे सीएम योगी, बोले-सिंधिया परिवार का योगदान दिलाया याद

Lok Sabha Elections 2024: उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शनिवार को मध्‍य प्रदेश के गुना में भाजपा के प्रचार के लिए पहुंचे। गुना में सार्वजनिक रैली में सीएम योगी ने जाजिया कर की आलोचना की।

सीएम योगी ने कहा कांग्रेस नेताओं की आलोचना की और इसकी तुलना औरंगजेब के शासनकाल के दौरान लगाए गए दमनकारी 'जजिया' कर से की।

cm yogi

उन्‍होंने कहा श्रद्धेय राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित गुना लोक सभा क्षेत्र की जनता भाजपा के साथ है, मोदी जी की गारंटी के साथ है। उन्‍होंने कहा यहां कमल खिलना तय है। उन्‍होंने कहा अफगानों ​को सिंधिया परिवार ने भारत की सीमा के बाहर धकेलने का काम किया था।

सीएम योगी ने कहा आपने दुनिया का सबसे क्रूर बांदशाह देखा होगा वो है औरंगजेब। उन्‍होंने कहा मुलसलमानों कोई भी सभ्‍य परिवार अपने बच्‍चों का नाम औरंगजेब नहीं रखा होगा। औरंगजेब देश का सबसे क्रूर नेता था उसने एक कर लगाया था जिसका नाम जाजिया कर था।

आज कांग्रेस ने भी लोकसभा के लिए अपने घोषणा पत्र में जजिया कर की बात लगाने की बात की है।उन्होंने कहा कि दूसरी ओर पीएम मोदी कहते हैं कि विरासत का सम्मान किया जाना चाहिए क्योंकि अयोध्या में राम मंदिर के लिए हमारा आंदोलन पांच सौ वर्षों तक चला जिसमें लाखों हिंदू शहीद हुए।

सीएम योगी ने कांग्रेस पार्टी और उसके घोषणापत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि यह 'जजिया' (मध्यकालीन भारत में गैर-मुसलमानों पर लगाया जाने वाला कर) और गोहत्या को बढ़ावा देने की बात करता है।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा विरासत के सम्मान के बारे में भूल जाइए, कांग्रेस आपके पूर्वजों की संपत्ति पर टैक्स लगाने की बात कर रही है। उन्‍होंने कहा राहुल गांधी कहते हैं कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने के बाद वह आपकी संपत्ति का एक्स-रे करेंगे और उसमें से आधा हिस्सा ले लेंगे। विरासत कर (विरासत कर) लिया जाएगा। क्या आप कभी भी जजिया दे सकते हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+