CM Shivraj Singh Chouhan: शिवपुरी में बाघों के आने से इंटरनेशनल पहचान मिलेगी, अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी

माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में दो बाघ छोड़ने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि बहुत पुराना सपना पूरा हो गया। यह पार्क उनके पूर्वज ने बसाया था, उस समय यहां 50 से 60 टाइगर हुआ करते थे।

शिवपुरी में बाघों के आने से इंटरनेशनल पहचान मिलेगी,

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन मप्र के लिए, शिवपुरी जिले के लिए, पूरे क्षेत्र के लिए बहुत ऐतिहासिक और गौरव का दिन है। उन्होंने कहा कि स्व. माधवराव सिंधिया की जयंती पर फिर से बाघ यहां पुन: स्थापित करने का काम हुआ है। आज दो बाघ आए हैं। दूसरे चरण में तीन और लाए जाएंगे बाघ। इस क्षेत्र से जो बाघ विलुप्त हो गए थे, फिर से आबाद होंगे। बाघों का आना इस क्षेत्र के लिए गर्व और गौरव के साथ पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक है। बाघ आने से इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजन होगा, ईको सिस्टम डेव्हलप होगा।

शिवपुरी में बाघों के आने से इंटरनेशनल पहचान मिलेगी,

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वन ​मंत्री विजय शाह ने बताया है, बाघ पुनर्स्थापन से यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ेंगे। उन्हें गाड़िया दे रहे हैं। बाघ मित्र बना रहे हैं। युवाओं को ड्राइवर का काम भी दिया जाएगा। नेशनल पार्क के लिए ट्रेनिंग देकर गाइड बनाएंगे। भविष्य में टाइगर सफारी के लिए आने वाले टूरिस्ट को नेशनल पार्क भ्रमण कराया जाएगा।

CM shivraj

बाघों के आने से पूरा बाजार निर्मित होंगा, अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी

सीएम चौहान ने कहा कि माधव नेशनल पार्क में बाघा आने और बसने का मतलब है कि यहां रोजगार के साधन विकसित होंगे। नए होटल, रिसॉर्ट बनेंगे, बाजार बनेगा। अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मप्र में नया इतिहास रचा गया है। पहले पन्ना में बाघ पुनर्स्थापन किया गया उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कूनों में चीते लाए गए थे। अब शिवपुरी में बाघ पुनर्स्थापन किया गया है। वाइल्ड लाइफ और पर्यावरण के लिए जो संकल्प है हमारा उसको पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। शिवपुरी का इंटरनेशनल लेवल पर नाम होगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया

Recommended Video

    शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में सीएम—सिंधिया ने दो बाघ छोड़े

    सीएम ने सिंधिया को बधाई दी, कहां यहां पूरा विकास होगा
    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारे नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित सभी को बधाई दे रहे हैं। हम केवल बाघ नहीं ला रहे हैं। बाघ संरक्षित रहें, बढ़ें उसके के लिए बाघ मित्र बनाए जाएं। बाघों का मतलब है यहां पूरा विकास हो। टूरिज्म की गतिविधियों को बढ़ाने का क्या-क्या काम हो सकता है, उन सभी कामों को लाएंगे, ताकि रोजगार के अवसरों को सही ढंग से विकसित किया जा सके।

    पिता की जयंती पर बाघ पुनर्स्थापन का सपना पूरा हुआ: सिंधिया
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे पिताजी स्व. माधव राव सिंधिया की जयंती पर माधव राष्ट्रीय उद्यान शिवपुरी में बाघ पुनर्स्थापन का सपना पूरा हुआ है। मैं मुख्यमंत्री, वन मंत्री सहित सभी का धन्यवाद अदा करता हूं। उन्होंने बताया कि माधव नेशनल पार्क उनके पूर्वजों ने स्थापित कराया था। तब यहां एक-दो नहीं करीब 50-60 बाघ मौजूद थे। यह बाघों का प्राकृतिक घर रहा है। हमने केंद्रीय वन मंत्री, मुख्यमंत्री के साथ मिलकर बाघों को लाने के लिए डीपीआर बनाई थी। आज उसपर काम प्रारंभ हुआ। दो बाघ आज लाए गए हैं, तीन और बाघ यहां लाए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+