मोर मुकुट पहन नगड़ियों की थाप पर मौनियों संग खूब नाचे CM शिवराज
दीपावली पर्व के बीच मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छतरपुर जिले के बिजावर में अनूठे और निराले अंदाज में नजर आए। वे यहां मौनिया महोत्सव मेले में शिरकत करने पहुंचे थे। मंच पर उनका बुंदेली परंपरा से स्वागत किया गया। सीएम को पारंपरिक वेशभूषा की पीले रंग की मौनिया जैकेट और मयूर पंख का मुकुट पहनाया गया। आयोजन के बाद जैसे ही भाषण खत्म हुआ, सीएम मंच से उतरे और बाजू में बने लोक कलाकारों के मंच पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मौनिया लोक कलाकारों के साथ नगड़ियों की थाप पर मस्ती और मासूमियत भरा डांस किया।

माइक संभालते ही बोले-भैया भाषण नहीं, नगड़िया बजावे की इच्छा हो रही
सीएम ने मंच पर माइक संभालते ही पब्लिक से खुद को जोड़ते हुए नमस्कार करने के बाद कहा कि भैया भाषण की इच्छा नहीं, नगड़िया बजावे की इच्छा हो रही है। उन्होंने मंच से खुद को गौ-पालकों और उपस्थित समुदाय से जोड़ते हुए श्रीराधा-कृष्ण भगवान की जय, जयकारे के साथ अपने भाषण की शुरुआत की थी।
Recommended Video

सीएम शिवराज का अनूठा मौनिया नृत्य, मस्ती में खूब नाचे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुंदेलखंड के बिजावर में मौनिया महोत्सव में मंच पर लोक कलाकारों की वेशभूषा में मोर मुकुट पहनकर अनूठे अंदाज में नाचते नजर आए। मौनियों के बीच हाथ में मोरपंख लेकर नगड़िया वाद्ययंत्र की थाप पर उन्होंने मस्ती भरा डांस किया।

सीएम को पारंपरिक वेशभूषा की मौनिया जैकेट और मयूर पंख का मुकुट पहनाया गया
दीपावली पर्व के बीच मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को छतरपुर जिले के बिजावर में अनूठे और निराले अंदाज में नजर आए। वे यहां मौनिया महोत्सव मेले में शिरकत करने पहुंचे थे। मंच पर उनका बुंदेली परंपरा से स्वागत किया गया। सीएम को पारंपरिक वेशभूषा की पीले रंग की मौनिया जैकेट और मयूर पंख का मुकुट पहनाया गया। आयोजन के बाद जैसे ही भाषण खत्म हुआ, सीएम मंच से उतरे और बाजू में बने लोक कलाकारों के मंच पर पहुंच गए। यहां उन्होंने मौनिया लोक कलाकारों के साथ नगड़ियों की थाप पर मस्ती और मासूमियत भरा डांस किया।

मप्र के कलेंडर में शामिल होगा मौनिया महोत्सव
सीएम शिवराज सिंह ने बुंदेलखंड के मौनिया महोत्सव को लेकर घोषणा करते हुए कहा कि इसे हम मप्र शासन के कैलेंडर में शामिल कर रहे हैं। अगले साल से इसे सारे प्रदेश में महोत्सव के रुप में मनाया जाएगा। आयोजन में करीब 2 हजार से अधिक मौनिया लोक कलाकारों की टोलियां शामिल हुई थीं।

गौ-वंश को लेकर चिंता जताई, कहा सरकार के साथ समाज को आगे आाना होगा
मौनिया महोत्सव बुंदेलखंड की संस्कृति, परंपरा और ग्वाल व मवेशी पालकों से जुड़ा त्योहार कहलाता है। सीएम ने मंच से कहा कि गो-वंश संकट में है। इसके संरक्षण के लिए सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है, लेकिन गौ माता व गौ-वंश की रक्षा और संरक्षण के लिए सरकार के साथ समाज को भी आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि मौनिया निष्चल त्योहार है। मैं सरकार की तरफ से कह रहा हूं, समाज को खड़ा होना पडे़गा। गौ वंश संकट में है।

Click it and Unblock the Notifications