टाइगर के शिकार मामले में सीएम ने बुलाई आपात बैठक, अधिकारियों को लगाई फटकार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पन्ना-छतरपुर के जंगल में टाइगर की फंदे से फांसी लगाकर हत्या करने के बाद सरकार की चिंता बढ़ गई है। टाइगर स्टेट में इस तरह बाघ के शिकार के बाद सीएम ने नाराजगी जताई है।

टाइगर के शिकार मामले में सीएम ने बुलाई आपात बैठक

Panna Tiger Reserveके बफर जोन एरिया में विक्रमपुर रेंज में पेड़ से लटकाकर टाइगर की मौत के मामले में सरकार ने संज्ञान ले लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाम को इस मामले अर्जेंट बैठक लेकर वन विभाग, टाइगर रिजर्व व आला अधिकारियों को टाइगर की मौत के मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जंगल में फंदा लगाकर जानवरों के शिकार व टाइगर की मौत को लेकर चिंता जताते हुए फटकार भी लगाई है।

टाइगर के शिकार मामले में सीएम ने बुलाई आपात बैठक
CM शिवराज सिंह चौहान ने सीएम आवास पर पन्ना में हुई टाइगर की मृत्यु की घटना के संबंध में बैठक ली। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने घटना के संबंध में पन्ना जिले के संबंधित अधिकारियों से वर्चुअली जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इस आपात बैठक, सीएस, डीजीपी, एसीएस फॉरेस्ट, हेड ऑफ फॉरेस्ट, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ सहित सागर कमिश्नर, आईजी, पन्ना कलेक्टर एसपी, डीएफओ शामिल थे। बता दें कि एसीएस फॉरेस्ट कंसोटिया पन्ना पहुंचे, बैठक में पन्ना से वर्चुअली जुड़े डीएफओ पन्ना, एसपी पन्ना ने घटना की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री के सामने रखी थी।

फांसी पर लटका मिला टाइगर, शिकार की आशंका, लोहे के तार का बना था फंदा
यह है पूरा मामला


Panna टाइगर रिजर्व के बफर जोन में विक्रमपुर नर्सरी के पास करीब दो साल की उम्र का युवा नर बाघ लोहे के तार के फंदे में पेड़ से लटका मिला था। प्रथम दृष्टया ही यह मामला टाइगर के शिकार का लग रहा था। चूंकी मप्र तो क्या देश में इस तरह किसी शेर को फांसी लगाकर शिकार करने का मामला सामने नहीं आया था, इस कारण पन्ना, छतरपुर से लेकर राजधानी तक हड़कंप मच गया। इधर मौके पर पन्ना टाइगर रिजर्व व रीवा से वन्य प्राणी विशेषज्ञ की टीमें मौके पर पहुंची, इधर वन मुख्यालय भोपाल, वाइल्ड लाइफ और सरकार के कान खड़े हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+