BJP नेता सरताज सिंह के सीएम शिवराज ने किए अंतिम दर्शन, कहा- 'नर्मदापुरम की राजनीति के सरताज थे'

Sartaj Singh Passes Away: भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सरताज सिंह का 12 अक्टूबर को निधन हो गया। वे 83 साल के थे और एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। सरताज सिंह काफी लंबे वक्त से बीमार बताए जा रहे थे। सरताज सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी दुख जताया।

सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार 13 अक्टूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता सरताज सिंह के आवास पहुंचे और अंतिम दर्शन किए। इस दौरान उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सीएम शिवराज ने कहा, 'बड़े भारी और दुखी मन से मैंने सरताज जी के अंतिम दर्शन किए। वे नर्मदापुरम की राजनीति के सरताज थे और जनता के दिलों पर राज करते थे।'

Shivraj Singh Chouhan

इतना ही नहीं, सीएम शिवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने (सरजात सिंह) पूरे प्रदेश में PWD की सड़के बनाने के लिए जो काम किया वो अद्भुत था। इससे पहले एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि केंद्र व मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह जी के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है।

भगवान से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बता दें कि सरताज सिंह के परिवार में पत्नी और तीन बेटियां हैं। उनका अंतिम संस्कार आज 13 अक्टूबर को इटारसी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

सरताज सिंह मध्य प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम थे। वे होशंगाबाद लोकसभा सीट से पांच बार सांसद और दो बार विधायक भी रह चुके हैं। उन्होंने 1998 में होशंगाबाद से कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अर्जुन सिंह को मात देने के बाद सुर्खियां बटोरी थी। इतना ही नहीं, वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+