कन्या पूजन को नौटंकी कहना सनातन का अपमान है, खड़गे जी और सोनिया जी जवाब दें: सीएम शिवराज

सीएम शिवराज ने कहा कि मैं बहनों और बेटियों को देवी स्वरूप मानता हूं इसलिए बेटियों के पांव धुलता हूं। मुझे गर्व है मैं भारतीय संस्कृति का उपासक हूं और मैं सनातन की परंपराओं का सम्मान करता हूं। यह कांग्रेस वाले कुछ भी कहते रहे। मैं कन्या पूजन भी करूंगा, उनके पांव पखारूंगा और उस पानी को माथे से लगाऊंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को ओरछा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। दशहरे के दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओरछा में सभा को संबोधित कर बीजेपी को विजय बनाने का संकल्प दिलाया। सभा में उमड़े जनसैलाब को प्रणाम करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर भी आपकी इतनी संख्या में मौजूदगी भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त करती है मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं, मेरी बहनों तुम्हारी जिंदगी बेहतर बनाने में मैं कोई कसर नहीं छोडूंगा।

CM Shivraj Singh Chauhan addressed the election meeting in support of BJP candidate in Orchha.

कन्या पूजन को नौटंकी कहना सनातन का अपमान है

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा कन्या पूजन को लेकर दिए गए बयान पर सभा में पलटवार करते हुए कहा की पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा कन्या पूजन को नाटक नौटंकी बताना सनातन संस्कृति का अपमान है। श्री चौहान ने कहा मुझे कहते हुए बहुत दर्द और पीड़ा है, बेटियों की पूजा सनातन का संस्कार है, कल पूरा देश बेटियों की पूजा कर रहा था। बेटियों के पांव पखारे जा रहे थे। कन्या भोज किए जा रहे थे। लेकिन कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह जी को बेटियों की पूजा नाटक-नौटंकी लगती है। बेटियों के पूजन को दिग्विजय सिंह नौटंकी कहते हैं। उन्होंने कहा आप जैसी घटिया सोच वाले बेटियों की पूजा और बेटियों का सम्मान सहन नहीं कर पाते हैं। दिग्विजय सिंह जी यह आपके संस्कार होंगे लेकिन मैं तो रोज बहन-बेटियों की पूजा करता हूं और करता रहूंगा।

खड़गे जी और सोनिया जी जवाब दें

मुख्यमंत्र शिवराज ने कांग्रेस से सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस अपना स्टेंड साफ करे, मैं मल्लिकार्जुन खड़गे जी और मैडम सोनिया गांधी से पूछता हूं। क्या बेटी की पूजा नाटक नौटंकी है..! सारे देश ने बेटियों की पूजा की है। कांग्रेस का स्टैंड क्या है। कांग्रेस अपने स्टैंड को साफ करें,.. क्या कांग्रेस बेटियों और कन्या पूजन के खिलाफ है। उन्होंने कहा बहनों और बेटियों की पूजा के लिए भी नैतिक साहस चाहिए। मैं बेटियों और बहनों के पैर भी धोता हूं और उस पानी को माथे से लगाता हूं। यह वही कर सकता है जिसके मन में पवित्र भाव हो। जिसमें भारतीय संस्कार हो।

बेटियों के सम्मान से भी दिग्विजय सिंह को तकलीफ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह सनातन विरोधी हैं। बेटियों के सम्मान से भी दिग्विजय सिंह को तकलीफ हैं। वो सनातन और शिवराज का विरोध करते-करते इतने निचले स्तर पर पहुंच गये कि उन्हें भारत में बहन-बेटियों के पूजन और सम्मान से भी परेशानी होने लगी हैं। उन्होंने कहा कि, बहन-बेटियों को टंचमाल और आइटम जैसे अपशब्द कहने वाले कभी भी बेटियों का सम्मान सहन नहीं कर सकते हैं। दिग्विजय सिंह का कन्या पूजन को नौटंकी कहना सनातन का अपमान है। जनता सनातन के अपमान को सहन नही करेगी और इसी मानसिकता को हम बदलना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+