MP News: माझी और सपेरा समाज के लोगों के बीच पहुंचे सीएम शिवराज, 15 दिन के भीतर पट्टे बांटने का किया ऐलान
MP News:
MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी से विकास पर्व की शुरुआत की। मुख्यमंत्री अचानक मांझी और सपेरा समाज के बीच पहुंच गए। अचानक पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने मांझी और सपेरा समाज की पंचायत लगाई और 15 15 दिनों के अंदर पट्टे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ट्वीट भी किया। उन्होंने लिखा, सुशासन के संकल्प की सिद्धि तथा जनकल्याण ही हमारा लक्ष्य है। बड़वानी में माझी समाज और सपेरा के भाई-बहनों के बीच पहुंचकर बातचीत की। समाज के प्रतिनिधियों ने पट्टा देने की मांग की थी। मैंने 15 दिनों के भीतर पट्टे उपलब्ध कराने के निर्देश दे दिए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बड़वानी से विकास पर्व की शुरुआत की। इस दौरान वे अचानक मांझी और सपेरा समाज के बीच पहुंच गए। मुख्यमंत्री शिवराज से समाज के प्रतिनिधियों ने पट्टे देने की मांग कर दी। फिर क्या था मुख्यमंत्री शिवराज ने निर्देश देते हुए कहा कि 15 दिन के भीतर पट्टे उपलब्ध हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 दिन में सपेरा समाज और मांझी की बस्तियों को पट्टे मिल जाएंगे। इस दौरान मौजूद समाज के लोग खुशी से झूम उठे और जोरों से तालियां बजने लगीं। सीएम शिवराज ने समाज के बीच ही कलेक्टर कमिश्नर को बुलाकर पट्टे बांटने के निर्देश भी दिए।
Recommended Video
भाजपा सरकार प्रदेशभर में विकास पर्व की शुरुआत की है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज हर जिले का दौरा करेंगे और नए विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान स्थानीय विधायक भी उपस्थित रहेंगे। प्रदेश के हर जिले में 16 से 14 अगस्त के बीच विकास पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान लगभग दो लाख करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। बड़वानी जिले से इसकी शुरुआत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications