MP में युवाओं को नौकरी देने के वादे में खरे उतरे सीएम शिवराज, बांटे 2 हजार नियुक्ति पत्र, दी बधाई

CM Shivraj singh: एमपी में शिवराज सरकार ने एक लाख सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया था। जिसमें 55 हजार से ज्यादा भर्तियां हो चुकी हैं। नौकरी हासिल करने वाले युवाओं के चेहरे उस वक्त खिल उठे, जब मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपें।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश और प्रदेश अपनी मां है। शासकीय सेवा में नवनियुक्त युवा बेहतर कार्य कर माँ के प्रति कर्त्तव्य को पूरा करने में पूरा योगदान दें। सर्वश्रेष्ठ राज्य बना कर दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन करें।

CM-Shivraj-fulfilled-promise-of-giving-jobs

उन्होंने कहा कि योग्यता, कर्मठता, ईमानदारी और पारदर्शिता से आपका शासकीय सेवा में चयन हुआ है। आप टीम मध्यप्रदेश का हिस्सा बन गये हैं। आपका टीम मध्यप्रदेश में स्वागत है। मैंने एक लाख शासकीय नौकरी देने की घोषणा की थी, अब तक 55 हजार भर्तियाँ की जा चुकी हैं। 15 अगस्त से पहले एक लाख भर्तियाँ पूरी हो जाएंगी। इसके बाद अगले 50 हजार पदों पर भी भर्ती की प्रक्रिया चालू की जायेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय सेवा में नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति-पत्र वितरित कर उन्हें, उनके माता-पिता और गुरूजनों को बधाई दी।

आप जनता के सेवक बनकर कार्य करें
ऊर्जा, लोक निर्माण, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों में चयनित लगभग 2000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आप और हम सब जनता के सेवक हैं। प्रदेश की जनता को बेहतर सुविधायें देने के लिए सेवक बनकर कार्य करें। नौकरी को सिर्फ रोजगार नहीं समझें, यह जनता की सेवा की गारंटी है। शासकीय सेवा में आना दुर्लभ अवसर है। इसका बेहतर से बेहतर उपयोग करें, जिससे मध्यप्रदेश विकास की ऊँचाइयों को छू सके। दिल में कुछ करने की तड़प हो तो वह चैन से नहीं बैठने देती है। ऐसी ही तड़प रख कर आप संकल्प शक्ति के साथ जनता की सेवा में जुट जायें। सकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के साथ प्रदेश की प्रगति और विकास के‍लिए कार्य करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+