CM शिवराज सिंह चौहान ने गुन्नौर से किया चुनावी शंखनाद, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

मुख्यमंत्री शिवराज चौहान में भाजपा के 39 टिकट ​डिक्लेयर होने के बाद महज 24 घंटे के अंदर प्रत्याशी के लिए सभा में वोट मांगे। दरअसल पन्ना जिले की गुन्नौर विधानसभा सीट पर राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है, शुक्रवार को ही यहां सीएम का जनदर्शन व लाड़ली बहना कार्यक्रम आयोतिज किया गया था। इसमें सीएम चौहान ने खुले मंच से भाजपा प्रत्याशी राजेश के लिए वोट मांगे।

CM शिवराज सिंह चौहान ने गुन्नौर से किया चुनावी शंखनाद

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम को पन्ना जिले के गुन्नौर में पहुंचे थे। यहां जनदर्शन कार्यक्रम के तहत शहर में रोड शो किया और लाड़ली बहना सम्मेलन के मंच से सीएम ने गुन्नौर से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए राजेश वर्मा के लिए मंच से वोट मांगे। उन्होंने कहा कि राजेश वर्मा गुन्नौर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं, इसलिए आपसे आग्रह है कि कमल के फूल का बटन दबाकर राजेश को अपना आशीर्वाद प्रदान देना। उन्होंने आगे कहा कि विकास के काम और लाड़ली बहना योजना चलती रहे, इसलिए मुझे अपना आशीर्वाद चाहिए।

सवा करोड़ बहनों के खातों में एक साल में 15 हजार करोड़ डालेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली बहनों से संवाद करते हुए कहा किया प्रदेश में मेरी सवा करोड़ बहनें हैं। साल भर में इनके खाते में 15 हजार करोड़ खाते में डालेंगे जाएंगे। बहनों ये अभियान तुम्हारी जिंदगी बदलने का अभियान है। हर बहन की आमदनी 10 हजार रुपया महीना होना चाहिए।

Recommended Video

    CM शिवराज सिंह चौहान ने गुन्नौर से किया चुनावी शंखनाद, भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

    राखी के बंधन को निभाऊंगा
    मैं पैसों की व्यवस्था करने में जुटा हूं। ये पैसा नहीं, तुम्हारी इज्जत और आत्मसम्मान है, पैसा पास होता है तो सम्मान बढ़ जाता है। अभी भाजपा सरकार 1 हजार रुपए हर महीनो दे रही है, लेकिन चिंता मत करना इस राशि को धीरे-धीरे बढ़ाकर हम 3 हजार तक ले जाएंगे। सगा भाई सावन के महीने में बहनों को घर लाता है, उपहार देता है, मैं भी तूं आपका भाई हूं, सीएम बनकर भाई अपनी बहन पर ध्यान ना दे, तो इससे बड़ा पाप क्या हो सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+