MP News: सीएम मोहन यादव ने दी अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस की शुभकामनाएं

MP News: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुनियाभर के प्रवासियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के अवसर पर विश्वभर के प्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। "वसुधैव कुटुम्बकम्" हमारी संस्‍कृति का अभिन्‍न अंग है। प्रवासी भारतीय पूरे विश्व में भारत के सामर्थ्य व क्षमताओं के प्रतीक हैं। वे भारतीय संस्कृति, संस्कारों व मूल्यों के अग्रणी दूत हैं।

mp news

ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को इस बात के लिए शिक्षित करना है कि हर प्रवासी का सम्मान के साथ व्यवहार करना मूलभूत जरूरतों में से एक है। यह दिन अंतरराष्ट्रीय प्रवासियों के सामने आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के बारे में जागरूकता में वृद्धि करने का लक्ष्य रखता है।

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 18 दिसंबर 1990 को सभी प्रवासी मजदूरों के हकों और उनके परिवारों के सदस्यों के संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को अपनाया था, वहीं 4 दिसंबर 2000 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दुनिया में प्रवासियों की बढ़ती संख्या को मान्यता देकर 18 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय प्रवासी दिवस के रूप में नामित किया था ।

यह भी पढ़ें MP News: कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दास्त, उज्जैन में सीएम मोहन यादव की अफसरों को दो टूक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+