OPINION: MP में गरीबों को मिलेंगे पक्के मकान, CM मोहन यादव का ऐलान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विदिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नवीन लक्ष्य का आवंटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को सांकेतिक रूप से गृह प्रवेश कराया और लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

Recommended Video

    MP में गरीबों को मिलेंगे पक्के मकान,CM मोहन यादव का ऐलान

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि, प्रधानमंत्री। नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि, हर गरीब को पक्का मकान मिले। पूरे देश में अभी तक 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान दिलवाए जा चुके हैं।

    Bhopal

    मध्य प्रदेश में पुराने सर्वे के अनुसार 16 लाख हितग्राहियों को पक्के मकान उपलब्ध कराने हैं, मध्य प्रदेश को 8.5 लाख नए आवास मिले हैं, इससे हमारा यह लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुनः सर्वे कराया जाएगा, कोई भी गरीब पक्के मकान के बिना नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश में हर गरीब को पक्का मकान का संकल्प पूरा होगा।

    उन्होंने क्षेत्र के लिए 177 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन/लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा एक ही ध्येय है विकास, विकास और विकास तथा हम इसकी प्राप्ति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले 4 वर्षों में प्रदेश के बजट को दोगुना कर दिया जाएगा और हर क्षेत्र का विकास होगा। हर गरीब को पक्का मकान सहित सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रदेश में गरीब, महिला, युवा और किसानों के लिए विशेष मिशन चलाए जा रहे हैं। सभी का कल्याण हमारा लक्ष्य है।

    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश में दो बड़ी नदी जोड़ो परियोजनाओं केन बेतवा और पार्वती कालीसिंध चंबल तथा अन्य सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई के रकबे में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। वर्ष 2003 में जो 7 लाख हेक्टेयर ही था, अब बढ़कर 48 लाख हेक्टेयर से अधिक हो गया है। हर एक खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। उन्होंने किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन बिल्कुल न बेचें, कुछ समय पश्चात हम कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेंगे।

    मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि, आगामी समय में विदिशा क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। भोपाल, विदिशा, रायसेन और सीहोर को मिलाकर वृहत राजधानी परियोजना बनाई जा रही है। इसके लिए मास्टर प्लान शीघ्र ही तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं की है। उन्होंने घोषणा की कि विदिशा को नगर निगम बनाया जाएगा तथा विदिशा मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल को एकीकृत कर सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

    ये भी पढ़े- MP News: हर गरीब को मिलेगा पक्का मकान, 'शिव-मोहन' की जोड़ी का जनता से वादा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+