मध्य प्रदेश में 31 जिलों के 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने का ऑर्डर, अब छात्रों का क्या होगा?

MP 66 Nursing Colleges Shut Down: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नर्सिंग घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 31 जिलों में 66 अनफिट कॉलेजों को बंद करने का आर्डर दिया है। साथ ही अधिकारियों को हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार कार्यवाही करने का निर्देश दिए हैं।

एमपी में नर्सिंग घोटाले की जांच सीबीआई कर रही है। साथ ही हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन कॉलेजों में जिन छात्रों का दाखिला है, उनका ध्यान रखा गया है। नियम के अनुसार उनका एग्जाम होगा।

Madhya Pradesh to close 66 nursing colleges

दरअसल, मध्य प्रदेश नियम के खिलाफ जाकर अनफिट नर्सिंग कॉलेजों को मान्यता दी गई थी। गड़बड़ी पाए जाने पर हाईकोर्ट ने इनके खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए थे। जांच कर रहे अफसर भी रिश्वतखोरी में शामिल थे।

इस खुलासे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव एक्शन में आए हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कुछ दिन पहले कहा था कि इस घोटाले में शामिल सभी अफसरों को बर्खास्त किया जाएगा। अब उन्होंने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए 31 जिलों में 66 नर्सिंग कॉलेजों को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई रीवा सहित कई जिलों में हुई है। कार्रवाई की सूची कमिश्नर, मेडिकल एजुकेशन ने कलेक्टर्स को दी है। साथ ही कहा है कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार कार्रवाई करें। वहीं, इस आदेश से नर्सिंग कॉलेजों को पुराने छात्र प्रभावित नहीं होंगे। उन छात्रों की परीक्षा ली जाएगी। इस कार्रवाई से यह साफ है कि आने वाले दिनों में अन्य अनफिट कॉलेजों पर भी कार्रवाई हो सकती है।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर नर्सिंग कॉलेजों में गड़बड़ी हुई है। सरकारी स्तर पर पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई हुई है। वहीं, सीबीआई की जांच बढ़ने के बाद अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि एक रैकेट के तौर पर इस स्कैम को अंजाम दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+