MP में इनवेस्ट करेगी टोयोटा, ब्रिजस्टोन और NATRAX जैसी कंपनियां, इन जिलों में लगेंगे प्लांट

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान दौरे से लौटकर नई दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया है। प्रेस वार्ता में उन्होंने जापान में हुई गतिविधियों पर अपनी बात रखी है। साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जापान में मध्यप्रदेश के विकास पर हुए मंथन को लेकर अपना वक्तव्य स्पष्ट किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि, चार दिन की जापान यात्रा के दौरान व्यापार-व्यवसाय बढ़ाने पर सार्थक चर्चा हुई है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सभी को आमंत्रित किया गया है।

Bhopal

CM मोहन यादव ने बताया कि, जापान की कई बड़ी कंपनियां मध्यप्रदेश के साथ जुड़ना चाह रही है। जापान यात्रा के दौरान मध्यप्रदेश में हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की संभावनाओं के अध्ययन पर चर्चा हुई है साथ ही स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के विकास और लॉजिस्टिक्स में जापानी मॉडल को अपनाने पर भी सहमति बनी है।

CM मोहन यादव ने बताया कि, पैनासोनिक एनर्जी के साथ भविष्य की साझेदारी, भारत में कंपनी के विस्तार की योजनाओं पर गहन चर्चा हुई। पैनासोनिक के साथ मिलकर राज्य की आर्थिक क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। जेट्रो (JETRO) के साथ व्यापार सुविधाओं पर चर्चा हुई। व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए विशेष फ्रेमवर्क पर सहमति बनी। जेट्रो, मध्यप्रदेश में अपना कार्यालय स्थापित करे, यह हमने अनुरोध किया।

CM मोहन यादव ने बताया कि, नितोरी होल्डिंग्स ने इंदौर में विस्तार में रुचि दिखाई। A&D कंपनी ने 20 करोड़ येन के होम-बेस्ड मॉनिटरिंग सिस्टम के उत्पादन का प्रस्ताव रखा। सिस्मेक्स के साथ महत्वपूर्ण वार्ता हुई, प्रदेश में कंपनी पहले से ही शासकीय सिविल हॉस्पिटल्स में कार्यरत है, आने वाले समय में कंपनी प्रदेश में अपनी विशेषज्ञता का उपयोग डायग्नॉस्टिक के क्षेत्र में करना चाहती है। सिस्मेक्स को उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश का निमंत्रण दिया गया।

CM मोहन यादव ने कहा कि, टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के साथ बैठक हुई। टोयोटा विश्व की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी के तोशियुकी नकाहारा, डिपार्टमेंट जनरल मैनेजर, एडमिनिस्ट्रेशन एंड सपोर्ट विभाग के साथ विस्तृत चर्चा हुई। मध्यप्रदेश में NATRAX (नेशनल ऑटोमोटिव टेस्ट ट्रैक्स) की उपलब्धता और EV मैन्युफैक्चरिंग को लेकर विशेष रुचि दिखाई।

CM मोहन यादव ने कहा कि, ब्रिजस्टोन कॉर्पोरेशन के साथ विस्तार योजना पर बात हुई। वैश्विक CEO शूइची इशिबाशी के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय हुए। बड़ी टायर निर्माता कंपनियों में से एक ब्रिजस्टोन, प्रदेश में अपनी मौजूदा इकाई का विस्तार करेगी। नई उत्पादन लाइन, R&D सेंटर और कौशल विकास केंद्र की स्थापना की योजना बनी।

CM मोहन यादव ने बताया कि, उद्योग की दृष्टि से मध्यप्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बहुत अच्छा है, लेबर प्रॉब्लम कभी नहीं होती है और हमारा लैंड बैंक पूरे देश में सबसे ज्यादा है। हमने मध्यप्रदेश में निवेश अनुकूल औद्योगिक नीतियां बनाई हैं, जिससे निवेशकों को लाभ मिलेगा। भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है, तो मध्यप्रदेश का योगदान यथाशक्ति पूर्ण ताकत के साथ लग रहा है।

जापान के विदेश मंत्रालय में संसदीय उप-मंत्री हिसाशी मात्सुमोतो के साथ हुई बैठक में मध्यप्रदेश में जापानी निवेश को सुगम बनाने के लिए एक विशेष प्रयास करने पर सहमति बनी। व्यापार मिशन का आदान-प्रदान, कौशल विकास में जापानी विशेषज्ञों की भागीदारी और जापान-मध्यप्रदेश औद्योगिक सहयोग फोरम की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।

ये भी पढ़े- Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने दिया सरप्राइज, इनकम टैक्स बिल में क्या रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+