OPINION: निवेशकों की पहली पसंद बना MP, मोहन सरकार के प्रयास रंग लाए

पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित 'Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh' में उद्योगपतियों एवं निवेशकों के साथ वन-टू-वन एवं राउंड टेबल मीटिंग में 'Future Ready Madhya Pradesh' सेशन में निवेश पर सार्थक संवाद किया एवं प्रदेश में व्यापार एवं निवेश की अपार संभावनाओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में आयोजित "इंटरैक्टिव सेशन" में निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा कर उन्हें प्रदेश में निवेश की असीम संभावनाओं से अवगत कराया एवं भोपाल में फरवरी में होने वाली "ग्लोबल इन्वेस्टर समिट" के लिए आमंत्रित किया।

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुणे में आयोजित "इंटरैक्टिव सेशन" में प्रमुख उद्योगपतियों एवं निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा की है। CM मोहन यादव ने कहा कि, प्रदेश सरकार की उद्यम अनुकूल नीतियों एवं इन्वेस्टर फ्रेंडली वातावरण के कारण अब यह निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। शानदार इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्किल्ड मैनपॉवर और अन्य प्रदेशों से सुलभ कनेक्टिविटी के कारण प्रदेश में स्थापित उद्योग तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आइये, आप और हम मिलकर विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें। CM मोहन यादव ने कहा कि, पीथमपुर के बाद अब मंडीदीप भी आगे बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश में अलग-अलग इन्वेस्टर्स समिट कर हम उद्योग क्रांति की तरफ बढ़ रहे हैं।

CM मोहन यादव ने कहा कि, मुझे पूर्ण विश्वास है कि, GISMP2025 के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार और आप सभी निवेशकों एवं उद्योगपतियों से भविष्य में संबंध और अधिक मजबूत होंगे। इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर हम 'उद्योग क्रांति' की तरफ बढ़ रहे हैं। पुणे में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, मध्यप्रदेश की ओर से सभी का धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 24-25 फरवरी को भोपाल में "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" करने जा रहे हैं। सभी निवेशक और उद्योगपति "ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट" में आमंत्रित हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: कैसे बनाएं जनता के दिल में जगह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्षदों को बताई खास ट्रिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+