Indore में सड़क पर उतरा CM का हेलिकॉप्टर, कुछ इस तरह हुई गुणवत्ता की जांच
इंदौर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर इन्दौर नित नई मिसाल पेश करता है।
इंदौर दौरे पर आए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने जब अपना हेलिकाप्टर इन्दौर विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रही MR 12 सड़क पर उतारा तो इस विकास की नींव पर जैसे पुख़्ता मुहर लग गई।

इंदौर विकास प्राधिकरण के प्रशासक संभागायुक्त दीपक सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह, मुख्यमंत्री के साथ इस सड़क पर पहुँचे, और इसकी मज़बूती और उपयोगिता की जानकारी उन्हें दी। लव कुश चौराहे से बाईपास तक लगभग साढ़े 9 किलोमीटर लंबी और 60 मीटर चौड़ी इस सड़क पर मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरा और यही से रवाना भी हुआ। इस सड़क की कुल लागत 185 करोड़ रुपया है।
मध्यप्रदेश के इंदौर को एक बार फिर प्रदेश के मुखिया सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। इंदौर आए CM डॉक्टर मोहन यादव ने इंदौर को लगभग 1000 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य की सौगात दी है, जहां अब इन विकास कार्यों के दम पर इंदौर विकास की नई उड़ान भरेगा।
CM डॉक्टर मोहन यादव की ओर से दी गई इन सौगातों के साथ ही इंदौर शहर एक बार फिर विकास की रफ्तार पकड़ेगा, तो वहीं इंदौर, मध्य प्रदेश नहीं बल्कि देश में विकास की नई इबारत लिखेगा। इन्हीं सौगातो के साथ एक बार फिर यह सिद्ध हो चुका है कि, CM डॉक्टर मोहन यादव इंदौर को विकास की नई रफ्तार देने के लिए प्रयासरत हैं। बहरहाल, CM डॉक्टर मोहन यादव के प्रयासों का कितना असर इंदौर के विकास पर दिखने मिलेगा, ये आने वाला वक्त बताएगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो इंदौर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधि चेहरा है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के नेतृत्व में निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर इन्दौर नित नई मिसाल पेश करता है।
ये भी पढ़े- MP: MLA रमेश मेंदोला का PM मोदी को पत्र, इस महापुरुष को भारत रत्न देने की मांग












Click it and Unblock the Notifications