MP News: आयुर्वेद की दवा का असर, शिक्षा मंत्री से CM बन गए मोहन यादव, खुद खोला राज
मध्यप्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल में खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व का शुभारंभ किया।
इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, लोग कहते हैं, आयुर्वेद की दवा अच्छी तो रहती है, लेकिन समय लगाती है, पर मुझ पर आयुर्वेद की दवा जल्दी असर कर गई है, मैं शिक्षा मंत्री से सीएम बन गया हूं।

CM ने कही ये बात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक संस्थान में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन में हिस्सा लिया. इस दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव ने तीन दिवसीय आयुर्वेद पर्व को संबोधित किया है। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने पुराने सम्मेलन को याद करते हुए कहा कि, लोग कहते हैं आयुर्वेदिक की दवाई बहुत अच्छी तो रहती है, लेकिन समय लगाती है, पर मुझ पर तो जल्दी असर कर गई। मैं उस समय शिक्षा मंत्री था, अब मुख्यमंत्री हूं। सीएम डॉ. मोहन यादव की बात सुनते ही महासम्मेलन ठहाकों से गूंज उठा।
CM मोहन यादव ने कहा कि, हमारे यहां आयुर्वेदिक कॉलेजों की स्थापना की अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार ने यह संकल्प लिया कि राज्य में 11 नए आयुर्वेदिक कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। जिस धरती पर हम जन्म लेते हैं, जीवन जीते हैं और जहां हमारे शरीर में व्याधियां उत्पन्न होती हैं, उसी धरती पर परमात्मा ने उनके उपचार के लिए औषधियां भी प्रदान की हैं। यही आयुर्वेद की अद्भुत विशेषता है। इस दौरान सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक भगवानदास सबनानी और पद्मश्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन ट्रस्ट, नई दिल्ली के अध्यक्ष वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा समेत तमाम जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- MP News: ग्वालियर मेले से गाडियां खरीदने पर 50 प्रतिशत की छूट, CM मोहन यादव का ऐलान












Click it and Unblock the Notifications