'तुम्हारी औकात क्या है...'कहने वाले कलेक्टर को CM Mohan Yadav ने हटाया
Truck And Bus Driver हड़ताल के मद्देनजर बुलाई गई बैठक में ट्रक ड्राइवर के साथ अभद्र भाषा में बात करने पर शाजापुर कलेक्टर को हटाया गया है, जहां CM मोहन यादव के द्वारा लिए गए एक्शन के बाद शाजापुर कलेक्टर को हटाने के कार्रवाई की गई है।
नए आदेश के मुताबिक कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाने के आदेश जारी किए गए है। कन्याल के स्थान पर रिजु बाफना को कलेक्टर बनाया गया है।

सीएम मोहन यादव का एक्शन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यह सरकार गरीबों की सरकार है। सबके काम का सम्मान होना चाहिए, और भाव का भी सम्मान होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे है। हम लगातार गरीबों की सेवा कर रहे है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा की, मनुष्यता के नाते ऐसी भाषा हमारी सरकार में बर्दाश्त नहीं। मैं खुद मजदूर परिवार का बेटा हूं। इस तरह की भाषा बोलना उचित नहीं है। अधिकारी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखें।
ट्रक और बस ऑपरेटर्स की हड़ताल खत्म
Hit And Run कानून को लेकर देश भर में ट्रक और बस ड्राइवर की हड़ताल जारी थी, जहां ट्रक ड्राइवर का आंदोलन सरकार से बातचीत के बाद अब खत्म हो गया है। ट्रक ड्राइवर के प्रतिनिधियों ने बताया कि, नए कानून अभी लागू नहीं हुए हैं, और अगर उन्हें कोई चिंता है, तो सरकार उन पर विचार करेगी। जानकारी के मुताबिक देशभर में ट्रक और बस चालक हड़ताल पर चल रहे थे, जहां चक्का जाम कर कानून को लागू नहीं करने की मांग की जा रही थी। वहीं इसके बाद अब गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के साथ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक हुई, जहां आश्वासन मिलने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गया है। वहीं अब इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने मिलेगा, जहां जल्द हालात सामान्य होंगे।
ये भी पढ़े- CM Mohan Yadav ने की हालातों को समीक्षा, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति के दिए निर्देश












Click it and Unblock the Notifications