'संजय गांधी ने 60 लाख लोगों की नसबंदी..', MP 'कंडोम कांड' पर बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा की दो टूक, मांगा जबाव
CM Kanya Vivah Yojana Condoms: एमपी में सामूहिक विवाह योजना के दौरान उपजा 'कंडोम कांड' तूल पकड़ता जा रहा हैं। बीजेपी प्रवक्ता ने सरकार पर आरोप लगा रही कांग्रेस को 'नसबंदी' के पुराने दिन याद दिलाए और सवाल पूछे हैं।

CM Kanya Vivah Yojana Distributed Condoms: मध्य प्रदेश में कन्यादान योजना के तहत गिफ्ट में बंटे कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियों के पैकेट को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया है। इस 'कंडोम कांड' पर विपक्ष ने जहां पूरी योजना पर सवाल खड़े किए, तो वहीं बीजेपी भी कांग्रेस को खरी-खरी सुनाने जुट गई हैं।
झाबुआ थांदला में सामूहिक विवाह सम्मलेन के दौरान मेकअप किट में दूल्हा-दुल्हन ने कंडोम क्या देख लिए, कि सियासत में भू-चाल सा आ गया। कांग्रेस इस मामले में स्थानीय प्रशासन से लेकर राजधानी भोपाल तक सत्ता को घेरने में जुटी है।य़
सम्मलेन में विवाह के लिए पहुंचे वर-वधु को मिले इस उपहार का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ हैं। कांग्रेस के नेता बीजेपी से जबाव मांग रहे है कि गरीब कन्याओं के विवाह के नाम शुरू की गई इस योजना का यह कौन सा रूप है।
कांग्रेस नेत्री संगीता शर्मा ने जब मेकअप बॉक्स में मिले कंडोम और गर्भ निरोधक गोलियों के पैकेट को अपमान बताते हुए ट्वीट किया तो बीजेपी प्रवक्ता नेहा बग्गा भी पलटवार करने से नहीं चूकी। संगीत के ट्वीट को कोड करते हुए उन्होंने अपना बयान जारी किया।

नेहा ने लिखा कि 'संजय गांधी ने भारत में 60 लाख लोगों की नसबंदी उनकी मर्जी के बिना करवायी। आज के समय समाज के हर तबके में जागरूकता के लिए कार्य किए जा रहे हैं, जिससे परिवार नियोजन में किसी प्रकार की समस्या न हो।'

नेहा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के नेता बताए क्या वे परिवार नियोजन की जागरूकता के विरोध में है? क्या कांग्रेसी चाहते है कि विवाह के बाद जानकारी के अभाव में आदिवासियों के परिवार नियोजन में दिक्कत आए? उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा गाइड लाइन जारी की गई है। नव दंपत्तियों को संतान उत्पत्ति और परिवार नियोजन के लिए 'नई पहल' किट वितरण की जा रही है। यह जागरूकता शहर हो या ग्रामीण इलाके सभी समाज के लिए अनिवार्य है।













Click it and Unblock the Notifications