चौकीदार को महिला ने दौड़ा-दौड़ाकर चप्पलों से पीटा, पहले टॉयलेट में हुई थी यह हरकत

Rajgarh News in Hindi, राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल में टॉयलेट गई एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ की। महिला ने छेड़छाड़ का विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी युवक वहां से भाग गया।

Chowkidar Beaten by women in rajgarh Hospital MP

इस पर महिला ने अस्पताल में सुरक्षा के लिए तैनात चौकीदार से भाग रहे आरोपी युवक को पकड़ने को कहा तो गार्ड ने कथित तौर पर महिला से अपशब्दों का प्रयोग किया, जिसके बाद महिला व उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया और अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड रमीज खान को अस्पताल में चप्पलों से दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

अस्पताल के हंगामे की सूचना पाकर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़ित महिला व गार्ड को राजगढ़ पुलिस पूछताछ के लिए ले गई। महिला से छेड़छाड़ करने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कर लिया ।

क्या था मामला

जिला अस्पताल राजगढ़ में काशी गांव की रहने वाली एक महिला का बच्चा चार दिन से जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में भर्ती है। ऐसे में जब महिला अस्पताल के टॉयलेट में गई तो वह एक अज्ञात युवक में महिला से छेड़छाड़ की। इसको लेकर महिला ने शोर मचाया तो छेड़छाड़ करने वाला युवक वहां से भागने लगा, जो अस्पताल के cctv कैमरे में कैद भी हो गया।

महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ के बाद जब आरोपी भाग रहा था तो उसने अस्पताल के सुरक्षाकर्मी रमीज खान से युवक को पकड़ने को कहा तब सुरक्षा गार्ड में महिला से अपशब्दों का प्रयोग किया। जिससे नाराज महिला व उसके परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करते हुए गार्ड की चप्पलों से पिटाई कर दी। देखते ही देखते अस्पताल में लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हंगामे की सूचना पाकर राजगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+